एक्सप्लोरर

Ben Stokes: न्यूजीलैंड के खिलाफ आया बेन स्टोक्स का तूफान, इंग्लैंड के लिए वनडे में बनाया सर्वाधिक स्कोर

ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने अपने वनडे संन्यास से लौटने के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 182 रनों की धमाकेदार पारी खेली है. स्टोक्स ने इस दौरान 15 चौके और 9 छक्के भी लगाए.

England vs New Zealend, Ben Stokes: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बेन स्टोक्स का बल्ले से तूफान देखने को मिला. हाल में अपने वनडे संन्यास से वापस आने वाले स्टोक्स ने 6 साल के बाद वनडे फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली. इस मैच में स्टोक्स का आक्रामक अंदाज देखने को मिला और उन्होंने सिर्फ 76 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. हालांकि वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन इंग्लैंड के लिए अब वनडे में सर्वाधिक रन स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम पर दर्ज हो गया है.

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ट्रेंट बोल्ट ने टीम को गेंद से शानदार शुरुआत देते हुए मैच की पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को विकेट हासिल किया. इसके बाद 13 के स्कोर पर बोल्ट ने इंग्लैंड को दूसरा झटका जो रूट के रूप में दिया.

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को यहां से डेविड मलान के साथ मिलकर संभालते हुए पहले 10 ओवरों में स्कोर 55 रनों तक पहुंचा. इसके बाद स्टोक्स ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. मलान के साथ स्टोक्स की तीसरे विकेट के लिए 199 रनों की. मलान इस मैच में 95 गेंदों में 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

स्टोक्स ने तोड़ा जेसन रॉय का रिकॉर्ड

डेविड मलान के पवेलियन लौटने के बाद बेन स्टोक्स को कप्तान जॉस बटलर का साथ मिला और दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को किसी तरह की वापसी का कोई मौका नहीं दिया. स्टोक्स के बल्ले से इस मैच में 124 गेंदों में 182 रनों की पारी देखने को मिली. इसी साथ स्टोक्स ने जेसन रॉय के 180 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवरों में 368 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए.

 

यह भी पढ़ें...

PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान, टीम में हुए 5 बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget