एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ 2nd Test Scorecard: इंग्लैंड ने की जोरदार वापसी, लेकिन मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

ENG Vs NZ 2nd Test Day 2 Scorecard: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. इंग्लैंड को हालांकि पोप ने अच्छी शुरुआत दिलाई है.

ENG Vs NZ 2nd Test Day 2 Scorecard: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन के खेल के अंत तक रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है और दूसरे दिन के खेल का अंत होने पर पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. ओली पॉप 73 गेंद पर 51 रन की पारी खेलकर नाबाद हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल की 190 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 553 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली पारी के दूसरे ओवर में ही महज चार रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. हालांकि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए पोप ने मोर्चा संभाल लिया. पोप और एलेक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है. एलेक्स 34 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वहीं डेरिल मिशेल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने कैरियर का सर्वोच्च स्कोर 190 रन बनाया. मिशेल हालांकि दोहरा शतक बनाने से चूक गए और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. अपना पहला मैच खेल रहे माइकल ब्रेसवेल ने मिशेल का अच्छा साथ दिया और 49 रन की पारी खेली.
 
मिशेल और ब्लंडेल के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी 

दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन बारिश से भी प्रभावित रहा. बारिश के चलते टी ब्रेक भी जल्दी लेना पड़ा. बारिश से पहले मिशेल और ब्लंडेल ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 236 रन जोड़े. ब्लंडेल को स्पिनर जैक लीच ने पवेलियन भेजा जिनका कैच बेन स्टोक्स ने लपका. इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये पांचवें विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड नाथन एस्टल और क्रेग मैकमिलन के नाम था जिन्होंने वेलिंगटन में 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 222 रन बनाये थे.

इंग्लैंड की ओर से 39 साल के जेम्स एंडरसन सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 62 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. ब्रॉड, लीच और कप्तान बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले.

Moeen Ali: टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर मोईन अली ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget