एक्सप्लोरर

Joe Root Test Record: टेस्ट में 11 हजार रन पूरे कर रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

England vs Ireland: इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के ज़रिए अपने टेस्ट करियर के 11,000 रन पूरे कर लिए हैं.

Joe Root Broke Sachin Tendulkar's Record: इन दिनों इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच इकलौता टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 11,000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. जो रूट इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने. पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी एलिएस्टर कुक ने सबसे पहले यह आंकड़ा छुआ था. वहीं जो रूट ने 11,000 रनों का आंकड़ा पार करने के साथ पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

दरअसल, जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र खिलाड़ी बने. इस मामले में उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है. रूट ने 32 साल और 154 दिनों की उम्र में ये आंकड़ा पार किया जबकि, सचिन तेंदुलकर ने 34 साल और 95 दिन की उम्र में 11,000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार किया था. वहीं एलिस्टर कुक इस मामले में नंबर वन पर हैं. कुक ने 31 साल और 357 दिन की उम्र में यह यह टेस्ट आंकड़ा छुआ था. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं रूट

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं. रूट ने पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज स्टीव वॉ को पछाड़ दिया है. स्टीव वॉ ने अपने करियर में 10927 टेस्ट रन बनाए थे. वहीं रूट ने कम पारियों में 11,000 रन बनाने के मामले में एलियस्टर कुक को पछाड़ा है. रूट ने 238 पारियों में यह आंकड़ा छुआ. जबकि, एलिएस्टर कुक को यह आंकडा छूने के लिए 252 पारियों का सहारा लेना पड़ा था. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 11,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  • कुमार संगाकारा- 208 पारियों में. 
  • ब्रायन लारा- 213 पारियों में. 
  • रिकि पोंटिंग- 222 पारियों में. 
  • सचिन तेंदुलकर- 223 पारियों में. 
  • राहुल द्रविड़- 234 पारियों में. 
  • जैक कैलिस 234 पारियों में.
  • महिला जयावर्धने- 237 पारियों में.
  • जो रूट- 238 पारियों में.
  • शिवनरेन चंद्रपॉल- 256 पारियों में.
  • एलन बॉर्डर- 259 पारियों में.

 

ये भी पढ़ें...

Interesting Story: एक ही स्कूल में पढ़ती थीं साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा, जानें क्या है दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget