एक्सप्लोरर

ENG Vs IRE: 129 दिन बाद आज होगी वनडे क्रिकेट की वापसी, इंग्लैंड की टीम में दिखाई देंगे युवा चेहरे

ENG Vs IRE: इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में स्टोक्स, रूट और बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना ही मैदान पर उतरेगी.

ENG Vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सीरीज से 129 दिन बाद वनडे क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. इस सीरीज में इंग्लैंड अपने दिग्गज खिलाड़ियों बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जोए रूट के बिना ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है. 2019 का वर्ल्ड कप खिताब नाम करने वाले मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड की युवा टीम मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस सीरीज के लिए बेयरस्टो और मोइन अली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है.

कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने से उन्हें भविष्य में टी 20 विश्व कप और 50 विश्व कप की टीम तैयार करने में मदद मिलेगी. मोर्गन ने कहा, 

" यह सीरीज शायद इस तथ्य के समान है कि हम नए खिलाड़ियों के साथ एक नई यात्रा की शुरूआत में हैं. हम एक ही जैसी योजनाओं को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगले साल की तरह टी 20 विश्व कप और तीन साल के समय में 50 ओवर का क्रिकेट कैसा दिख सकता है, यह जानने की कोशिश कर रहे हैं. "
-

वनडे मैचों में भी होगा न्यू नॉर्मल

उन्होंने कहा, 

" इसलिए हमारा मुख्य ध्यान उन सभी खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ को शामिल करना है, जो इसके लिए चुने गए हैं. हमें उम्मीद है कि यह उन खिलाड़ियों के लिए मौके बनाएंगे, जिससे हमें एक मजबूत टीम मिले. निर्णय लेने को लेकर पिछले चार साल काफी मुश्किल रहे हैं और मुझे लगता है कि जिस किसी को भी बाहर किया गया है, वह फैसला लेना कठिन था. "
-

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 13 मार्च के बाद से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है. अब 100 दिन से ज्यादा के अंतराल के बाद पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा. हालांकि इस मैच में न्यू नॉर्मल देखने को मिलेगा. वनडे सीरीज के दौरान भी खिलाड़ियों को मैदान पर बिना दर्शकों के ही उतरना होगा. इसके अलावा गेंदबाज टेस्ट की तरह वनडे में भी गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.

ENG Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget