एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 विकेट गंवाकर 299 रन बनाए, ब्रॉड ने रचा इतिहास

ENG Vs AUS: दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए. ब्रॉड ने पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए.

ENG Vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के पहले दिन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए. ब्रॉड ने इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए. इंग्लैंड के लिए वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स लगातार चौथे टेस्ट में टॉस जीतने में कामयाब रहे. हालांकि बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया. स्टोक्स का यह फैसला इसलिए हैरान करने वाला था क्योंकि मैनचेस्टर के इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को कभी जीत नहीं मिली. 

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हालांकि कप्तान के फैसले को गलत साबित नहीं होने दिया. खेल की शुरुआत में ही शानदार फॉर्म में चल रहे खवाजा को ब्रॉड ने पवेलियन वापस भेज दिया. खवाजा महज तीन रन बना पाए. इसके बाद वार्नर ने हाथ खोलने की कोशिश की. लेकिन वार्नर की पारी का अंत भी 32 रन पर हो गया. वार्नर का विकेट वोक्स को मिला.

इसके बाद स्मिथ ने लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. स्मिथ हालांकि 41 रन मार्क वुड का शिकार बन गए. लाबुशेन हालांकि अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. लेकिन 51 रन बनाकर मोईन अली का शिकार बन गए. 

इसके बाद हेड ने पिछले मैच में शतक लगाने वाले मार्श के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. हेड भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए और वह 48 रन बनाकर चलते बने. हेड को ब्रॉड ने आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए.

इसके बाद वोक्स ने कहर बरपाया. तीन ओवर के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए. ग्रीन ने इस मैच में भी निराश किया और वह 16 रन ही बना पाए. मार्श भी 51 रन बनाकर चलते बने. हालांकि कैरी ने स्टार्क के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आगे बढ़ाने की कोशिश की. कैरी 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टार्क 23 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

इंग्लैंड की ओर से वोक्स ने चार विकेट लिए, ब्रॉड को दो और वुड-अली को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget