एक्सप्लोरर

England Tour of Pakistan: पाकिस्तान दौरे से पहले सिक्योरिटी जांचेगा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, सितंबर में शुरू होनी है टी-20 और टेस्ट सीरीज

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सितंबर-अक्टूबर में 7 टी20 मैच और 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है.

PAK vs ENG: इस साल सितंबर में इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान दौरे (England Tour of Pakistan) पर जाना है. यहां इंग्लिश टीम को 7 टी20 और 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है. इस लंबे टूर से पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान में सुरक्षा के प्रबंध (Security in Pakistan) देखने के लिए अपनी 5 सदस्यीय टीम भेज रहा है. यह टीम 17 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच जाएगी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है, 'इंग्लैंड से आ रही इस 5 सदस्यीय टीम में दो क्रिकेट ऑपरेशंस के अधिकारी, दो सिक्योरिटी एक्सपर्ट और एक प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह डेलिगेशन लाहौर, कराची, मुल्तान और रावलपिंडी का दौरा करेगा.' PCB अधिकारी ने बताया, 'यह डेलिगेशन इन शहरों की होटल्स का दौरा करेंगे और सुरक्षाकर्मियों से इंग्लैंड टीम के दौरे को लेकर चर्चा करेंगे.'

पिछले साल ECB ने रद्द कर दिया था दौरा
इंग्लैंड को पिछले साल 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह दौरा रद्द कर दिया था. पिछले साल न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान आने के बाद मैच शुरू होने के ठीक पहले अपना दौरा रद्द कर दिया था. तब न्यूजीलैंड ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने का हवाला दिया था. न्यूजीलैंड के इस कदम के बाद ही इंग्लैंड ने अपना दौरा टाल दिया था.

श्रीलंका दौरे पर है पाक टीम
फिलहाल पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर है. यहां पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. उधर इंग्लैंड की टीम इस वक्त भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है.

यह भी पढ़ें-

Imam-ul-Haq: विराट कोहली या बाबर आजम? पाकिस्तानी ओपनर ने बताया कौन है आगे

Monty Panesar ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की विराट कोहली की तुलना, बोले- 'उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकती BCCI'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget