एक्सप्लोरर

क्रिकेट की वापसी के लिए ईसीबी ने सरकार से संपर्क साधा, यह मुद्दा है प्राथमिकता

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. हालांकि अब क्रिकेट बोर्ड की कोशिश दोबारा से खेल को पटरी पर लाने की है.

कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरी दुनिया में क्रिकेट थमा हुआ है. पिछले दो महीने से किसी भी देश में क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेले गए हैं. इतना ही नहीं कोरोना के कारण क्रिकेट की वापसी काफी मुश्किल लग रही है. हालांकि इसी बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट की वापसी के लिए सरकार से संपर्क साधा है. ईसीबी क्रिकेट की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है.

ईसीबी पहले ही कह चुका है कि देश में क्रिकेट गतिविधियां एक जुलाई तक स्थगित रहेंगी. ईसीबी ने एक बयान में कहा, "ईसीबी संकट के अगले चरणों से संबंधित सरकार की घोषणा से अवगत है और हम उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे. वर्तमान में सभी तरह की मनोरंजक क्रिकेट निलंबित करने की हमारी सिफारिश बनी हुई है. हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस सीजन में उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स में क्रिकेट देखने को मिलेगा."

बोर्ड ने कहा, "हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि कब और कैसे खेल को फिर से शुरू करना सुरक्षित रहेगा. हम आगे के लिए अपनी योजनाओं को साझा करने के लिए उत्साहित हैं."

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ईसीबी को भारी नुकसान के अनुमान लगाए जा रहे हैं. ईसीबी का कहना है कि अगर पूरा घरेलू सीजन रद्द हो जाता है तो उसे करीब 38 करोड़ पाउंड का नुकसान हो सकता है. हालांकि ईसीबी ने इमरजेंसी के हालात से निपटने के लिए 6 करोड़ पाउंड का स्पेशल पैकेज पहले ही जारी कर दिया था.

वहीं इंग्लैंड में कोरोनावायरस महामारी का कहर काफी ज्यादा बढ़ चुका है. इंग्लैंड कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के पांच देशों में शुमार है. इंग्लैंड में अब तक कोरोना की वजह से करीब 30,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित है.

कुक ने टॉप 5 बल्लेबाजों में विराट को दी जगह, सचिन-द्रविड़ का नाम इसलिए शामिल नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget