एक्सप्लोरर

Duleep Trophy INDR vs INDG: अभिमन्यू का विशाल शतक, इंडिया रेड को मिली 114 रनों की बढ़त

Duleep Trophy: इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के अहम मुकाबले के तीसरे दिन अभिमन्यू ईश्वरन की शानदार 153 रनों की पारी की मदद से इंडिया रेड ने 114 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है.

इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के अहम मुकाबले के तीसरे दिन अभिमन्यू ईश्वरन की शानदार 153 रनों की पारी की मदद से इंडिया रेड ने 114 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया रेड ने छह विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए हैं. इंडिया ग्रीन ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे. जिससे इंडिया रेड को अहम 114 रनों की बढ़त मिल गई है. खराब रोशनी के कारण हालांकि दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. स्टम्प्स तक आदित्य सरवाटे 30 और जयदेव उनादकट 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. तीसरे दिन सिर्फ 64 ओवरों का खेल ही संभव हो सका. इंडिया रेड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 175 रनों के साथ की थी. सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन पहले दिन ही शतक लगा चुके थे. तीसरे दिन उन्होंने अपने स्कोर में 51 रनों का और इजाफा किया. वह 153 के निजी स्कोर पर तनवीर उल हक का शिकार बने. उन्होंने अपनी पारी में 300 गेंदों का सामना कर 16 चौके और दो छक्के मारे. ईश्वरन से पहले हालांकि इंडिया रेड ने अंकित कल्सी (30), महीपाल लोमरूर (15) के विकेट खो दिए थे और ईश्वरन के जाने के बाद ईशान किशन 39 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए. इंडिया ग्रीन की तरफ से अंकित राजपूत तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि तनवीर, धर्मेद्रसिंह जडेजा, मयंक मारकंडे को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget