एक्सप्लोरर

Watch: शुभमन गिल की वजह से आउट हो गए ऋषभ पंत, वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत दिलीप ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके. शुभमन गिल की वजह से पंत की शुरुआत खराब हो गई.

Duleep Trophy 2024 India A vs India B: दिलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बैंगलोर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल भी खेल रहे हैं. इंडिया बी टीम की शुरुआत खराब रही. टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. उसने 94 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए. इस दौरान शुभमन गिल की वजह से पंत की शुरुआत खराब हो गई. वे महज 7 रन बनाकर आउट हो गए.

दरअसल यशस्वी और पंत इंडिया बी के लिए खेल रहे हैं. अभिमन्यु ईश्वरन इस टीम के कप्तान हैं. वहीं शुभमन गिल इंडिया ए के कप्तान हैं. इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान इंडिया बी के लिए यशस्वी ओपनिंग करने आए. लेकिन वे महज 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद पंत नंबर 5 पर बैटिंग करने पहुंचे. लेकिन वे भी कुछ खास नहीं कर पाए. पंत 10 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए.

इंडिया बी की पारी के दौरान 36वां ओवर आकाश दीप कर रहे थे. ऋषभ पंत ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर शॉट खेला. गेंद थोड़ी ही दूरी तक पहुंची, यह देख गिल ने गेंद की ओर दौड़ लगा दी और उन्होंने मुश्किल कैच पकड़ लिया. शुभमन गिल का यह कैच काफी अच्छा था. उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी हो रही है. इस तरह गिल की वजह से पंत की शुरुआत खराब हो गई.

यह भी पढ़ें : Ravindra Jadeja BJP: रवींद्र जडेजा की राजनीति में एंट्री, BJP की सदस्यता वाली तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget