एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2023: मैच जीतने के लिए किया समय बर्बाद? दिलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल को लेकर विवाद

South Zone vs North Zone: साउथ जोन ने दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बनाई.

Duleep Trophy 2023 South Zone vs North Zone 2nd Semi-Final: दिलीप ट्रॉफी 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया. इसे साउथ जोन ने 2 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले के बाद विवाद हो गया. नॉर्थ जोन पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि टीम ने मैच जीतने के लिए समय बर्बाद करने की रणनीति अपनाई. हालांकि ऐसा हो नहीं सका. नॉर्थ जोन के गेंदबाज ने तीन गेंदें फेंकने के लिए करीब 4 मिनट और 43 सेकेंड का समय लिया. यह मुकाबला बारिश और कम रौशनी की वजह से रद्द किया जा सकता था. लेकिन साउथ जोन ने जीत हासिल कर ली.

दरअसल मुकाबले के आखिरी दिन साउथ जोन को जीत के लिए 219 रनों की जरूरत थी. अगर यह मैच ड्रॉ हो जाता तो नॉर्थ जोन की टीम फाइनल में पहुंच जाती. नॉर्थ जोन ने पहली पारी के आधार पर 3 रनों की बढ़त बना ली थी. लिहाजा नियम के मुताबिक अगर मैच ड्रॉ होता तो वह फाइनल में पहुंच जाती. ऐसी स्थिति में टीम पर मैच के आखिरी ओवर में समय बर्बाद करने का आरोप लगा. टीम के एक गेंदबाज ने आखिरी तीन गेंदें फेंकने के लिए करीब 4 मिनट और 43 सेकेंड का समय लिया.

गौरतलब है कि नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 198 रन और दूसरी पारी में 211 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में 195 रन और दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान के साथ 219 रन बनाए. इस तरह साउथ जोन ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. साउथ जोन के लिए मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 76 रन बनाए. उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. मयंक ने दूसरी पारी में 54 रनों का योगदान दिया. नॉर्थ जोन के लिए प्रभसिमरन सिंह ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया. उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 के लिए तय नहीं हो पा रहा पाकिस्तान का भारत आना, जानें अब पाक खेल मंत्री ने क्यों किया इंकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget