एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: उमरान मलिक और कुलदीप सेन नहीं जा पाए ऑस्ट्रेलिया, वजह जान चौंक जाएंगे आप

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक और कुलदीप सेन वीज़ा में कुछ दिक्कत के चलते ऑस्ट्रेलिया नहीं रवाना हो पाए. जानिए क्यों.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले जसप्रीत बुमराह का चोटिल हो जाना भारतीय टीम के लिए सबसे बुरी खबर थी. अभी उनकी जगह टीम में किसी को रिप्लेस भी नहीं किया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद शमी उनकी जगह टीम में शामिल होंगे. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वहीं, टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) और कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) को टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना था, लेकिन वीज़ा की में कुछ दिक्कत के कारण उनकी रवानगी फिलहाल टल गई है.

बतौर नेट गेंदबाज़ जा रहे थे ऑस्ट्रेलिया

रिपोर्टो के अनुसार, 22 वर्षीय उमरान मलिक को विश्व कप के लिए नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था. ऑस्ट्रेलिया न जाने के चलते वह अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर टीम के लिए मोहाली में खेलते हुए दिखाई देंगे.

तेज़ गेंदबाज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर टीम से जुड़ने की छूट मिली थी. वह अब मेघालय के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच के लिए मोहाली में टीम के साथ जुड़ गए हैं. हालांकि , अभी यह पत्ता नहीं है कि उमरान मलिक कब ऑस्ट्रेलिया के लिए कब उड़ान भरेंगे और यह ये भी साफ नहीं है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह जम्मू कश्मीर के लिए कितने मैच खेल पाएंगे. यह स्पष्ट है कि वो मेघालय के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए मौजूद रहेंगे.

क्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलेंगे कुलदीप?

साथ ही रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दूसरे नेट गेंदबाज कुलदीप सेन की ऑस्ट्रेलिया रवानगी भी फिलहाल टल गई है. हालांकि, उनके लेकर अभी साफ नहीं है कि वह मंगलवार को राजकोट में राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलेंगे या नहीं.

शुरुआत में उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और कुलदीप सेन को पर्थ में भारतीय टीम को ट्रेनिंग कराने के लिए छह अक्टूबर को टीम के साथ उड़ान भरनी थी. लेकिन सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुन लिया गए. वहीं, उमरान मलिक वीजा मुद्दों के चलते ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो पाए. अब उम्मीद की जा रही है कि उमरान मलिक और कुलदीप सेन के बाकी रिजर्व खिलाड़ियों के साथ 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें:

AUS vs ENG 2022: गाली देकर बुरी तरह फंसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ सकते हैं सौरव गांगुली, बन्नी के खिलाफ जीत का दावा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget