एक्सप्लोरर

चैंपियन बनी दुबई कैपिटल्स पर हुई पैसों की बरसात, ILT-T20 फाइनल हारने वाली डेजर्ट वाइपर को भी मिले करोड़ों

ILT20 2025: इंटरनेशनल लीग टी20 का तीसरा एडिशन 11 जनवरी 2025 को शुरू हुआ और 9 फरवरी को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच जीतने वाली टीम दुबई कैपिटल्स पर खूब पैसा बरसा.

ILT20 2025 Prize Money: इंटरनेशनल लीग टी20 2025 का रोमांच अब खत्म हो चुका है. इस लीग का फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को खेला गया. यह मैच दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला गया. दुबई कैपिटल्स ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. इस फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के मैक्स होल्डन और दुबई कैपिटल्स के रोवमैन पॉवेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. इस लीग को जीतने वाली टीम को काफी इनामी राशि मिली. ऐसे में जानते हैं कि जीतने और हारने वाली टीम को कितनी रकम मिली.

विजेता टीम बनी करोड़पति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएलटी20 2025 के विजेता को पूरे 700,000 डॉलर यानी करीब 6 करोड़ 15 लाख रुपए मिले. यह रकम किसी भी टी20 लीग में सबसे बड़ी इनामी राशि में से एक है. उपविजेता टीम भी खाली हाथ नहीं लौटी, उसे 300,000 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 63 लाख रुपए मिले.

खिलाड़ियों के लिए भी बड़े इनाम

  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: 15,000 डॉलर (लगभग 13.15 लाख रुपये)
  • मोस्ट रन स्कोरर: 15,000 डॉलर (लगभग 13.15 लाख रुपये)
  • मोस्ट विकेट टेकर: 15,000 डॉलर (लगभग 13.15 लाख रुपये)
  • मोस्ट सिक्सेस: 15,000 डॉलर (लगभग 13.15 लाख रुपये)
  • बेस्ट कैच ऑफ द सीजन: 15,000 डॉलर (लगभग 13.15 लाख रुपये)
  • प्लेयर ऑफ द मैच: 1,500 डॉलर (लगभग 1.31 लाख रुपये)
  • बिगेस्ट सिक्स ऑफ द मैच: 1,500 डॉलर (लगभग 1.31 लाख रुपये)

दुबई कैपिटल्स बनाम डेजर्ट वाइपर्स हाइलाइट
दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद डेजर्ट वाइपर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन मैक्स होल्डन और सैम करन ने मिलकर टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. मैक्स होल्डन ने 51 गेंदों में 76 रन और सैम करन ने 33 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए.

जवाब में दुबई कैपिटल्स के ओपनर शाई होप ने अच्छी पारी खेली, लेकिन साथी ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. लेकिन रोवमैन पॉवेल ने आकर टीम की पारी को संभाला. शाई होप ने 39 गेंदों में 43 रन और रोवमैन पॉवेल ने 38 गेंदों में 63 रन बनाए. सिकंदर रजा ने 12 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. डेजर्ट वाइपर्स द्वारा दिए गए लक्ष्य को दुबई कैपिटल्स ने 19.2 में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दुबई कैपिटल्स इंटरनेशनल लीग टी20 2025 का फाइनल मुकाबला 4 विकेट से जीतने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें:
ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बने रवींद्र जडेजा, कपिल देव और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget