एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को दी बधाई, कहा- ' खिलाड़ी के लिए सुनहरी शुरुआत'

रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट मैच में 176 और 127 रनों की पारियां खेलीं थीं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट, कप्तान और सेलेक्टर्स के मन में सिर्फ एक ही बात चल रहा था कि क्या रोहित शर्मा बतौर टेस्ट ओपनर सफल हो पाएंगे. रोहित शर्मा ने इन सभी सवालों के जवाब पहले ही दिन के पहली ही इनिंग्स में 176 रनों की पारी खेलकर दे दी.  अभी आलोचक रोहित के इस शतक से उभर ही नहीं पाए थे कि रोहित ने दूसरे इनिंग्स में भी दूसरा शतक जड़ दिया. अब टीम के कप्तान, सेलेक्टर्स, पूर्व क्रिकेटर और फैंस सभी रोहित की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खिलाड़ी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि रोहित वनडे में तो धमाल मचा ही रहे हैं लेकिन अब वो टेस्ट में भी सफल हो जाएंगे. अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राष्ट्रीय टेस्ट टीम के नए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है. रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट मैच में 176 और 127 रनों की पारियां खेलीं थीं. सहवाग ने कहा है कि यह रोहित के लिए टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज स्वर्णिम शुरुआत है. लोकेश राहुल की खेल के लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज की असफलता को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सीमित ओवरों के नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टेस्ट में पारी की शुरुआत करने का मौका दिया. इसका फायदा रोहित ने दोनों हाथों से उठाया और दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां खेले गए पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक जमा मैन ऑफ द मैच चुने गए. सहवाग ने ट्वीट करते हुए रोहित की तारीफ में लिखा, "रोहित शर्मा के लिए बेहतरीन टेस्ट मैच. एक बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर यह बेहतरीन शुरुआत है. उन्हें शुभकामनाएं. भारत के लिए यह शानदार जीत जिसमें मयंक, शमी, अश्विन और पुजारा का भी योगदान रहा." सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी और ट्वीट किया, "भारतीय टीम को सीरीज में 1-0 से आगे होने पर बधाई. आप शानदार खेले." शमी ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे. शमी के इस प्रदर्शन पर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें बधाई दी और ट्वीट किया, "शमी बहुत शानदार. आपको बेहतरीन स्पैल के लिए बधाई हो. शानदार. भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जीता उस पर बधाई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget