एक्सप्लोरर

DPL 2025: किंग्स ने सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा, सिर्फ छह ओवरों में जीता मैच, पढ़िए पूरा अपडेट

इस टीम ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच आठ विकेट से जीता था, जिसके बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स के विरुद्ध नौ विकेट से जीत दर्ज की.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के 11वें मैच में जीत दर्ज की.  इस टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा. इस सीजन लगातार तीसरी जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स अंकतालिका में शीर्ष पायदान पर मजबूती के साथ खड़ी है.

इस टीम ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच आठ विकेट से जीता था, जिसके बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स के विरुद्ध नौ विकेट से जीत दर्ज की.

वहीं, लगातार तीसरी हार के साथ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स आठ टीमों के बीच प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. इस टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था, जिसके बाद वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के विरुद्ध उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम 15.4 ओवरों में महज 80 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 10 रन पर कुंवर बिधूड़ी (9) का विकेट गंवाया, जिसके बाद यह सिलसिला जारी रहा. टीम के लिए गुलजार संधू ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि तेजस्वी दहिया ने 15 रन की पारी खेली.

विपक्षी टीम की ओर से सिमरनजीत सिंह और तेजस बरोका ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि मनी ग्रेवाल को दो सफलता हाथ लगीं. इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली ने महज छह ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. यश ढुल और सिद्धार्थ जून के बीच 2.1 ओवरों में 40 रन की साझेदारी हुई. सिद्धार्थ 10 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद यश ढुल ने युगल सैनी के साथ अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. ढुल 15 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि युगल ने 12 गेंदों में इतने ही रन बनाए. विपक्षी टीम के लिए इकलौता विकेट कप्तान आयुष बडोनी ने लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget