एक्सप्लोरर

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक IPL 2025 से करेंगे वापसी, दोबारा RCB के खेमे में आएंगे नज़र!

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा एलान करते हुए बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक फिर से टीम के साथ नज़र आएंगे.

Dinesh Karthik In IPL 2025: दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 2024 में अपने करियर का आखिरी आईपीएल खेल लिया था. आईपीएल 2024 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने संन्यास का एलान कर दिया था. लेकिन अब खुद आऱसीबी ने बताया कि अगले साल यानी 2025 के आईपीएल (IPL 2025) में टीम में दिनेश कार्तिक की वापसी होगी. तो क्या कार्तिक ने संन्यास वापस ले लिया? आइए समझते हैं कि क्या है पूरा माजरा. 

कार्तिक ने 2024 का आईपीएल खेलने के बाद संन्यास का एलान कर दिया था और अगले साल यानी आईपीएल 2025 में भी उनका संन्यास बरकरार रहेगा. तो अब सवाल उठ रहा है कि कैसे कार्तिक की दोबारा आरसीबी में वापसी होगी? दरअसल बेंगलुरु ने दिनेश कार्तिक को बैटिंग कोच के साथ-साथ टीम का मेंटॉर नियुक्त कर दिया है. इस तरह 2025 के आईपीएल में फिर दिनेश कार्तिकी वापसी होगी. इस बार कार्तिक नए अवतार में दिखाई देंगे. कार्तिक टीम के पूर्व बैटिंग कोच नील मैकेंजी को रिप्लेस करेंगे. 

आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए कार्तिक के होड कोच बनने की जानकारी साझा की गई. टीम के सोशल मीडिया के ज़रिए लिखा गया, "हमारे कीपर का हर नज़रिए से स्वागत है, दिनेश कार्तिक आरसीबी में बिल्कुल नए अवतार में वापस. डीके आरसीबी की पुरुष टीम के बैटिंग कोच और मेंटॉर होंगे. आप आदमी को क्रिकेट से बाहर रख सकते हैं लेकिन क्रिकेट को आदमी से बाहर नहीं!"

कई फ्रेंचाइज़ी से खेले कार्तिक, लेकिन आरसीबी है खास

बता दें कि कार्तिक ने 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (जब दिल्ली डेयरडेविल्स) से की थी. इसके बाद वह पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने. फिर 2015 में कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए. इसके बाद कार्तिक गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने. फिर 2022 में उनकी आरसीबी में वापसी हुई और 2024 तक उन्होंने बेंगलुरु के लिए खेला. 2024 के बाद कार्तिक ने संन्यास का एलान कर दिया था. अब वह टीम के बैटिंग कोच और मेंटॉर बन चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Kohli and Rohit Retirement: क्रिकेट के जय और वीरू ने किया T20I से संन्यास का ऐलान, तो Sachin Tendulkar ने दी शाबाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget