एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के सीनियर ने कहा, 'थम्पी के पास हैं T20 में कामयाब होने वाली सारी खूबियां'

टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बीते दिन युवा बासिल थंपी की तारीफ करते हुये कहा कि केरल के इस तेज गेंदबाज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिये जरूरी सभी हथियार हैं.

कटक: टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बीते दिन युवा बासिल थंपी की तारीफ करते हुये कहा कि केरल के इस तेज गेंदबाज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिये जरूरी सभी हथियार हैं.

इस 24 वर्षीय गेंदबाज ने इससे पहले आईपीएल में गुजरात लायन्स की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो को भी प्रभावित किया था.

श्रीलंका के खिलाफ कल खेले जाने वाले श्रृंखला के पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कार्तिक ने कहा,‘‘वह बहुत, बहुत ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ी है. वह सटीक है, तेज गेंदबाजी करता है और ऐसा गेंदबाज है जो लगातार योर्कर डाल सकता है. शायद उसकी सबसे बड़ी खासियत यही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास धीमी गेंद डालने का अच्छा विकल्प भी है. टी20 प्रारूप में सफल होने के लिये उनके पास जरूरी सभी हथियार है. मैं आश्वस्त हूं कि वह अच्छा करेगा.’’ थंपी ने इस साल पहली बार आईपीएल में खेलते हुये 12 मैचों में 11 विकेट चटकाये थे जिसमें 29 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. उन्हें आईपीएल में‘ 2017 का उदीयमान खिलाड़ी’ के पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

ब्रावो ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुये कहा था, ‘‘ मैं कहना चाहूंगा कि उन्हें एक साल के अंदर ही भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा. प्रतिभावान होने के साथ उनकी गेंदबाजी में कौशल और तेजी है. वह हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं.’’ हाल ही में थंपी के हरफनमौला खेल ( मैच में चार विकेट और 60 रन) से केरल रणजी ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था.

पहले टी20 मुकाबले से पहले थम्पी को एमएस धोनी और वर्तमान सीरीज़ में कप्तान रोहित शर्मा को नेट्स में गेंदबाज़ी करते भी देखा गया. थम्पी ने एमआरएफ पेस फाउंडेशन में वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा और एम सेनथिलनेथन से भी गेंदबाज़ी के गुर सीखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget