एक्सप्लोरर

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट मैच

क्रेग ब्रेथवेट की जुझारू पारी और खराब मौसम के कारण वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिये 296 रन का लक्ष्य था लेकिन उसका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया.

ग्रास आइलेट: क्रेग ब्रेथवेट की जुझारू पारी और खराब मौसम के कारण वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिये 296 रन का लक्ष्य था लेकिन उसका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया. एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 64 रन था लेकिन वेस्टइंडीज आखिर में पांच विकेट पर 147 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा.

ओपनर बल्लेबाज ब्रेथवेट ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और नाबाद 59 रन की पारी खेली. उन्हें शाई होप (39) और कप्तान जैसन होल्डर (नाबाद 15) का अच्छा साथ मिला. इसके अलावा आखिर सत्र में बारिश और खराब रोशनी के कारण श्रीलंका का सीरीज बराबर करने का सपना पूरा नहीं हो पाया.

शैनोन गैब्रियल ने श्रीलंकाई पारी के आखिरी दो विकेट खेल शुरू होने के चंद मिनट बाद ही हासिल कर दिये. श्रीलंका ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 334 रन से आगे बढ़ायी और 342 रन पर उसकी पूरी टीम आउट हो गयी.

शैनोन ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 62 रन देकर आठ विकेट लिये और मैच में 121 रन देकर 13 विकेट हासिल किये जो वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ और किसी कैरेबियाई गेंदबाज का अपनी सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

उन्होंने अकिला धनंजय के रूप में श्रीलंकाई पारी का आखिरी विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे किये. शैनोन को इस प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया. यह टेस्ट श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंदीमल पर लगे गेंद से छेड़खानी के आरोपों के कारण भी चर्चा में रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget