एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाज़ी, भारत ने किए 3 बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे.

नागपुर: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे.

श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मुकाबले के लिए पहले टेस्ट की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. जबकि भारतीय टीम आज तीन-तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. भारतीय टीम में आज मोहम्मद शमी, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मुरली विजय, रोहित शर्मा और इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है.

जामथा स्थित इस स्टेडियम की विकेट के भी घासयुक्त होने की उम्मीद है ताकि भारत को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी करने का मौका मिले.

पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों का जलवा देखा गया था. पहले दो दिन सुरंगा लकमल और दासुन शनाका ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तिगड़ी ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे.

इस मैच में भुवनेश्वर नहीं खेलेंगे. बीते दिन ही उनकी शादी हुई है, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी है. ऐसे में पहले मैच में बाहर बैठे इशांत शर्मा की अंतिम एकादश में वापसी हुई है.

शिखर धवन ने भी आराम की मांग की थी और टीम प्रबंधन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी थी. धवन की गैरमौजूदगी में मुरली विजय, लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

दूसरे मैच में भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं. कप्तान विराट कोहली ने पिछले ही मैच में अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 50 शतक पूरे किए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने उस समय विकेट पर अंगद की तरह पांव जमा लिए थे जब श्रीलंकाई गेंदबाज कहर बरपा रहे थे.

दूसरे मैच में एक बार फिर कप्तान ने अपने दो सबसे अनुभवी स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया है. हालांकि हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को पदार्पण करने का मौका नहीं मिला. निचले क्रम में रोहित शर्मा को एक फिर टेस्ट टीम में मौका मिला है. रोहित ने पिछले साल अक्टूबर में आखिरी बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था.


श्रीलंका के लिए चाइनामैन लक्षण संदकाना उसके लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. बल्लेबाजी में टीम का भार कप्तान दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा ( विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और इशांत शर्मा.

श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करूरत्ने, सदिरा समराविक्रम, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने
आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने
RCB vs SRH Bengaluru Weather: बारिश की वजह से रद्द न हो जाए IPL 2026 का पहला मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
IPL 2026 Opening Ceremony: क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida International Airport Live: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम
LIVE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Embed widget