एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर का निधन, लंदन में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Dilip Doshi Died In London: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी का लंदन में निधन हो गया है. इन्होंने भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं.

Former Indian Cricketer Died: भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप दोषी का निधन हो गया है. दिलीप दोषी ने सोमवार, 23 जून को लंदन में आखिरी सांस ली. ये काफी दशकों से लंदन में ही रह रहे थे. दिलीप दोषी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. इन्होंने 32 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और केवल चार साल के करियर में ही दिलीप दोषी ने 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए. इन्होंने अचानक ही और बड़ी ही शांति से क्रिकेट से दूरी बना ली. दिलीप दोषी अपने क्रिकेटिंग करियर पर आत्मकथा भी लिखकर जा चुके हैं, जिसका नाम है- स्पिन पंच (Spin Punch).

दिलीप दोषी ने टेस्ट में लिए 100 से ज्यादा विकेट

दिलीप दोषी, भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे. ये 1979 से 1983 के बीच भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे. इन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 32 साल की उम्र में की थी. इन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले. दिलीप दोषी ने 33 मैचों में 114 विकेट हासिल किए. वहीं वे छह बार पांच-पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. 

वनडे में भी सफल करियर

दिलीप दोषी ने अपने करियर में 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3.96 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और टोटल 22 विकेट चटकाए. इसके अलावा दिलीप दोषी फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं. उन्होंने सौराष्ट्र, बंगाल, बर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है.

दिलीप दोषी का परिवार

दिलीप दोषी के परिवार में उनकी पत्नी कालिंदी, एक बेटा नयन और एक बेटी विशाखा है. दिलीप दोषी का बेटा नयन भी सौराष्ट्र और सुरे (Surrey) के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुका है. दिलीप दोषी एक दशक से ज्यादा समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ही रह रहे थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली.

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma Instagram: 18 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने शेयर की भावुक स्टोरी, आज ही शुरू हुआ था 'हिटमैन' का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget