एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: शिखर धवन के शतक से भारत 'बी' को मिली शानदार जीत

 


 


 


देवधर ट्रॉफी: शिखर धवन के शतक से भारत 'बी' को मिली शानदार जीत

विशाखापत्तनम: भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद में लगे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के शतक और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की शानदार हैट्रिक की मदद से भारत ‘बी’ ने देवधर ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ‘ए’ को 23 रन से हराया. 


 


पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन ने 122 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 128 रन बनाये. उन्होंने कप्तान पार्थिव पटेल (50) के साथ पहले विकेट के लिये 93, इशांक जग्गी (53) के साथ तीसरे विकेट के लिये 103 और हरप्रीत सिंह (29) के साथ चौथे विकेट के लिये 57 रन की तीन उपयोगी साझेदारियां की. इससे भारत ‘बी’ ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने के बाद निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 327 रन बनाये. 


 


सिद्धार्थ कौल भारत ‘ए’ के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 59 रन देकर पांच विकेट लिये. धवल कुलकर्णी ने हालांकि आखिर में हैट्रिक बनाकर गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया जिससे भारत ‘ए’ की टीम 48.2 ओवर में 304 रन पर आउट हो गयी. 


 


भारत ‘ए’ की तरफ से अंबाती रायुडु ने सर्वाधिक 92 रन बनाये जबकि दीपक हुड्डा ने 46, मनोज तिवारी ने 37, मयंक अग्रवाल ने 34 और हार्दिक पंड्या ने 31 रन का योगदान दिया. हुड्डा जब तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे तब धवल ने हैट्रिक लेकर भारत ‘ए’ की पारी का अंत किया. उन्होंने 64 रन देकर तीन विकेट लिये. 


 


अक्षय कर्णीवार ने 60 रन देकर तीन जबकि अक्षर पटेल और कुलवंत खजूरिया ने दो . दो विकेट हासिल किये. इस जीत से भारत ‘बी’ ने इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट में चार अंक हासिल किये. टूर्नामेंट की तीसरी टीम विजय हजारे चैंपियन तमिलनाडु है.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget