एक्सप्लोरर

Sri Lanka Cricket: दिमुथ करुणारत्ने अब नहीं होंगे श्रीलंका के टेस्ट कप्तान, धनंजय डिसिल्वा को मिली जिम्मेदारी

Sri Lanka Test Captain: श्रीलंका क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है. दिमुथ करुणारत्ने की जगह अब धनंजय डिसिल्वा यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

Dhananjaya de Silva: धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान बन गए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका को लीड करने वाले 18वें कप्तान होंगे. दिमुथ करुणारत्ने को हटाकर धनजंय को यह कमान सौंपी गई है. श्रीलंका के चीफ सेलेक्टर उपल थरंगा ने इस बात की पुष्टि की है.

धनंजय ने अब तक 51 टेस्ट मैच खेले. यहां उन्होंने 10 शतक और 13 अर्धशतक जड़े. अब वह 6 फरवरी को शुरू हो रहे अफगानिस्तान टेस्ट में पहली बार श्रीलंका के लिए रेड बॉल गेम में कप्तानी करेंगे. हालिया कुछ हफ्तों में श्रीलंका क्रिकेट टीम के अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर हुआ यह तीसरा बदलाव है. इससे पहले कुसल मेंडिस को वनडे टीम और वानिंदु हसरंगा को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है.

धनंजय के लिए आसान नहीं होगा करुणारत्ने की सफलता को पीछे छोड़ना
दिमुथ करुणारत्ने ने साल 2019 में श्रीलंका की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. उनके रहते श्रीलंका ने मिश्रित सफलता हासिल की. उन्होंने 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जहां 12 में जीत और 12 में हार मिली. 6 मुकाबले ड्रॉ रहे. करुणारत्ने की टेस्ट कप्तानी की सबसे बड़ी सफलता दक्षिण अफ्रीका में आई. उन्होंने साल 2019 में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी. आज तक भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है.

बतौर कप्तान खूब चला करुणारत्ने का बल्ला
कप्तान रहते हुए करुणारत्ने बतौर बल्लेबाज भी बहुत कामयाब रहे. उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 40.93 है लेकिन कप्तान रहते हुए उन्होंने 49.86 की औसत से टेस्ट रन बनाए. इस दौरान वह श्रीलंका के लिए भरोसेमंद ओपनर के तौर पर भी उभरे. करुणारत्ने ने अपने करियर में 88 टेस्ट मैच खेले. यहां उनके खाते में 6500 से ज्यादा रन दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला आयरलैंड से! पाकिस्तान से इस दिन हो सकती है टक्कर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget