एक्सप्लोरर

IPL 2025: सबसे खतरनाक दिख रही है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन, 11 के 11 हैं दमदार मैच विनर

IPL 2025 Delhi Playing 11: आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने एक से बढ़ कर एक मैच विनर खिलाड़ी खरीदे हैं. इस बार दिल्ली की टीम काफी मजबूत बनी है.

IPL 2025 Delhi Capitals Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के लिए अब सभी 10 टीमें तैयार हैं. आगामी सीजन के लिए जेद्दा में मेगा ऑक्शन हुई, जिसमें हर टीम ने अपने अपने पसंद और जरूरत के खिलाड़ी खरीदे. नीलामी के बाद से हर कोई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की बात कर रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की इतनी चर्चा नहीं हो रही है, जबकि अगर आप इस टीम पर नजर डालेंगे तो पचा चलेगा कि इनके पास एक, दो या तीन नहीं बल्कि, 11 के 11 मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. 

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस, दुष्मांता चमीर, डोनावन फरेरिया, मोहित शर्मा, समीर रिजवी और करुण नायर जैसे कई दमदार खिलाड़ी खरीदे हैं. पर रुकिए, ये वो नाम हैं, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है. अब सोचिए ऐसे खूंखार खिलाड़ी जब बेंच पर बैठेंगे तो खेलने वाले 11 कौन होंगे. 

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के यंग टैलेंट जैक फ्रेजर मैकगर्क पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. उनके साथ केएल राहुल ओपन करेंगे. राहुल को टीम की कमान भी मिल सकती है. इसके बाद तीन नंबर पर अभिषेक पोरेल एक बार फिर दिख सकते हैं. 

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक चार पर और दक्षिण अफ्रीका के ट्रस्टन स्टब्स पांच नंबर पर खेलते दिख सकते हैं. इसके बाद छह नंबर पर आशुतोष शर्मा और सात नंबर पर अक्षर पटेल के खेलने की उम्मीद है.  मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार गेंदबाजी विभाग संभाल सकते हैं. बाकी अक्षर पटेल पांचवें गेंदबाज होंगे. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर एक गेंदबाज चुना जा सकता है, जो संभवत: मोहित शर्मा हो सकते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.  

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget