एक्सप्लोरर

IND Vs SL: दीपक चाहर ने राहुल द्रविड़ को दिया कामयाबी का श्रेय, बताया कैसे दिला पाए जीत

IND Vs SL: इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 116 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन दीपक चाहर ने 69 रन की पारी खेलकर इंडिया को नामुमकिन लग रही जीत दिला दी.

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो दीपक चाहर रहे जिन्होंने 69 रन की नाबाद पारी खेली. दीपक चाहर ने अपनी कामयाबी का श्रेय कोच राहुल द्रविड़ को दिया है. 

दीपक चाहर का कहना है कि वह राहुल द्रविड़ के विश्वास के कारण ही टीम इंडिया को जीत दिला पाए. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''देश के लिए मैच जीतने से बड़ी बात कोई नहीं है. राहुल सर ने मुझे हर गेंद को खेलने की सलाह दी थी.''

दीपक चाहर ने आगे कहा, ''राहुल सर ने मुझ पर भरोसा जताया. जब वो इंडिया ए के कोच थे तो मैं उनके अंडर में खेला हूं. वहां भी बल्लेबाजी में मैने कुछ अच्छी पारियां खेली. राहुल सर ने मुझे कहा कि मैं 7 नबंर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. लक्ष्य 50 तक पहुंचा तो मुझे लगा हम जीत सकते हैं. मैंने कुछ रिस्क भी लिए.''

इंडिया के हाथ से निकल गया था मैच

इंडियन टीम के मुख्य खिलाड़ी के इंग्लैंड में होने के चलते दीपक चाहर को यह सीरीज खेलने का मौका मिला है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी इंग्लैंड में हैं और श्रीलंका दौरे के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष राहुल द्रविड़ को कोचिंग का जिम्मा दिया गया है.

श्रीलंका के 276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ने 116 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. इंडिया की हार लगभग तय लग रही थी. लेकिन दीपक चाहर ने 82 गेंद में 69 रन की नॉटआउट पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दीपक चाहर का पहला अर्धशतक है. दीपक चाहर का इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में उच्च स्कोर 12 रन था. दीपक चाहर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट लिए थे. चाहर को अपने मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे हुए चोटिल, बीसीसीआई की ओर से जारी किया गया मेडिकल अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget