एक्सप्लोरर

1st Test, Day 2 INDvsENG: विराट कोहली के दमदार शतक से टीम इंडिया की शानदार वापसी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं.

बर्मिघम: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं. रनों के भूखे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. यह स्कोर हालांकि इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 287 रनों से 13 रन कम रहा. इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी. दिन का अंत होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया. स्टम्प्स तक सलामी बल्लेबाज केटन जेनिंग्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलिस्टर कुक (0) को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई. एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में हालांकि कोहली को तीन जीवनदान मिले जिसका भारतीय कप्तान ने बखूबी फायदा उठाया और इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक जमाया. इससे पहले कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 39 रन था, लेकिन इस बार कोहली ने जुझारूपन और दृढ़ता से इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी का सामना किया और 225 गेंदों में 22 चौकों तथा एक छक्के की मदद से बेहतरीन शतकीय पारी खेली. अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने 50 रनों तक कोई विकेट नहीं खोया था, लेकिन सैम कुरैन ने पहले मुरली विजय (20), फिर लोकेश राहुल (4) और फिर शिखर धवन (26) को अपने दो ओवरों में आउट कर भारत का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन कर दिया. यहां कोहली ने कदम रखा और विकेट पर काफी परेशानियों के बीच खड़े रहे. पहले सत्र का खेल खत्म होने कोहली के साथ उप-कप्तान अजिंक्य (15) ने मिलकर भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया. हालांकि दूसरे सत्र में स्टोक्स ने पहले रहाणे और फिर दिनेश कार्तिक (0) को आउट पर कोहली को एक बार फिर अकेला सा कर दिया. दोनों के विकेट 100 के कुल स्कोर पर गिरे. हार्दिक पांड्या (22) ने कोहली का साथ देने की कोशिश की और कप्तान के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की, लेकिन कुरैन ने पांड्या को निपटा कोहली को एक बार फिर साथ के लिए तरसा दिया. इस बीच रविचंद्र अश्विन (10), मोहम्मद शमी (2) और ईशांत शर्मा (5) कोहली का साथ छोड़ जा चुके थे. अब तक कोहली ने अपने पैर जमा लिए थे. यहां से इंग्लैंड के गेंदबाज उन्हें ज्यादा परेशान नहीं कर पाए और कप्तान अपने शॉट्स खेलते रहे. गेंद पर अच्छे से आंखे जमा चुके कोहली ने स्टोक्स द्वारा फेंके गए 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार इंग्लैंड में अपने शतकों का खाता खोला. शतक लगान के बाद से कोहली आक्रामक रुख अपना चुके थे और उनका लक्ष्य अपनी टीम को जल्दी से जल्दी इंग्लैंड के स्कोर के पार ले जाना था. ईशांत के जान के बाद कोहली ने उमेश यादव के साथ 10वें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की जिसमें से सिर्फ एक रन उमेश का था. कोहली लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर ब्रॉड को कैच दे बैठे और इसी के साथ भारतीय पारी का अंत हो गया. उमेश यादव नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. स्टोक्स, एंडरसन और राशिद को दो-दो सफलताएं मिलीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget