एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे डेविड वॉर्नर, वर्ल्ड कप जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिया आराम

David Warner: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से डेविड वॉर्नर का नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह एरॉन हार्डी की टीम में एंट्री हुई है.

IND vs AUS T20I Series: गुरुवार (23 नवंबर) से शुरू हो रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में डेविड वॉर्नर नजर नहीं आएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से उनका नाम वापस ले लिया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है. अब वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

डेविड वॉर्नर अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहेंगे. यह सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज है. इसके बाद वह क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. ऐसे में इस सीरीज के लिए बेहतर तैयारी के मकसद से उन्हें भारत में हो रही टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वॉर्नर वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे.

ये पांच खिलाड़ी भी लौट रहे घर
डेविड वॉर्नर अब ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 स्क्वाड के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

एरॉन हार्डी की हुई एंट्री
डेविड वॉर्नर की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन हार्डी को भारत भेजने की तैयारी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि कंगारू टीम को वॉर्नर की कमी जरूर खलेगी. वर्ल्ड कप 2023 में वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन (535) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

ऐसी है अब ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड: मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, जोस इंगलिस, एरॉन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, शॉन एबॉट, नैथन एलिस, केन रिचर्डसन, एडम जैम्पा, तनवीर संघा.

यह भी पढ़ें...

Temba Bavuma: 'अगर कोई कह देता कि तुम कप्तानी के लायक नहीं तो मैं...', तेम्बा बवुमा ने अपने आलोचकों को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget