एक्सप्लोरर

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे अक्षर पटेल! डेविड वॉर्नर ने कर दिया इशारा

MI vs DC: IPL 2023 में लगातार चौथा मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अगले मैच के लिए अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का इशारा किया है.

David Warner on Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मंगलवार (11 अप्रैल) रात को खेले गए मुकाबले के बाद अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम में एक बदलाव का इशारा किया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवाने के बाद अक्षर पटेल को टॉप-4 में खिलाने की बात कही. उन्होंने इस मुकाबले को अंत तक ले जाने के लिए अपने गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और मुस्ताफिजुर रहमान की भी तारीफ की.

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 25 गेंद पर 54 रन बनाकर अपनी टीम को एक ऐसे स्कोर तक पहुंचाया था, जहां से विपक्षी टीम को मात दी जा सकती थी. अक्षर ने अपनी इस पारी में चौके कम और छक्के ज्यादा जड़े थे. अक्षर ने 4 चौके और 5 छक्के जमाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 216 का रहा था.

अक्षर की बदौलत 170+ पहुंच पाई दिल्ली
अक्षर ने यह पारी तब खेली, जब दिल्ली की आधी टीम 100 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गई थी और टीम का रन रेट भी 8 से कम था. यहां से अक्षर ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 34 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की. जब वह पिच पर थे तो लग रहा था कि दिल्ली 190 के पार पहुंच जाएगी, हालांकि उनके आउट होते ही विकटों का पतझड़ शुरू हो गया और टीम 172 पर ऑलआउट हो गई. मुंबई इंडियंस ने मैच की आखिरी गेंद पर यह स्कोर चेज़ किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.

मुंबई से रोमांचक हार के बाद क्या बोले वॉर्नर?
दिल्ली की हार के बाद वॉर्नर ने कहा, 'आज का अंत गलत हो गया लेकिन मैच काफी रोचक था. दो गेंदें खराब गईं और गेम पलट गया. यह क्रिकेट का खेल है. हमने इस मैच में अच्छी वापसी की थी. नॉर्खिया एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और हम उनसे ऐसी ही गेंदबाजी की अपेक्षा करते हैं. मुस्ताफिजुर भी ऐसे ही गेंदबाज हैं. मुझे लगता है पिछले तीन मुकाबलों में हमारे लिए बहुत कुछ सकारात्मक भी रहा है लेकिन हमें गुच्छे में विकेट नहीं गंवाने चाहिए. बाकी अक्षर को टॉप-4 में बैटिंग करना चाहिए. उन्होंने हमें एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया है.'

यह भी पढ़ें...

Domestic Cricket: 28 जून से शुरू होगा नया घरेलू सीजन, ऐसा है दलीप से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget