एक्सप्लोरर

कप्तानी पर लगे बैन को लेकर डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या कुछ कहा

2018 में दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आजीवन बैन लगा दिया था.

David Warner On Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर गंभीर आरोप लगाया है. दरअसल, वॉर्नर ने शनिवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को उनके कप्तानी बैन की अपील के दौरान समर्थन की कमी के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि इस मुद्दे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से पहले उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया. 

डेविड वॉर्नर पर 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के कारण कप्तानी के लिए आजीवन बैन कर दिया गया था. इस 36 साल के खिलाड़ी ने 2022 की शुरुआत में बैन के खिलाफ अपील की थी. इस मामले पर वॉर्नर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों बंद कमरे में सुनवाई चाहते थे.

हालांकि, बोर्ड द्वारा नियुक्त स्वतंत्र आयुक्तों ने इसे सार्वजनिक करने पर जोर दिया. इसके बाद वॉर्नर को इस महीने की शुरुआत में अपनी अपील वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने 100वें टेस्ट से पहले कहा, "पर्थ टेस्ट से पहले मेरा मानसिक स्वास्थ्य 100 प्रतिशत नहीं था. उस समय यह चुनौतीपूर्ण था."

उन्होंने आगे कहा, "इसे सही करना अगर मेरे हाथ में होता तो मैं चीजों को ठीक कर लेता लेकिन सीए की ओर से मुझे कोई समर्थन नहीं मिला." वॉर्नर पिछले कुछ समय में खराब लय से जूझ रहे है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ टेस्ट में शून्य और तीन रन की पारी के बाद उन्हें और आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने जनवरी 2020 के बाद से टेस्ट में कोई शतक नहीं लगाया है.

इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस प्रक्रिया में इतना समय क्यों लगा. उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर फरवरी में सीए से संपर्क किया था. इसलिए हमें नहीं पता कि यह इतना लंबा कैसे खिंच गया. इसका जवाब सिर्फ सीए ही दे सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget