एक्सप्लोरर

WOW! David Warner ने अपने आखिरी मुकाबले में तोड़ विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

David Warner Record: डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू मैदान पर आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. उन्होंने इस मुकाबले में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

David Warner Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. वे टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अब टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे. वॉर्नर ने जाते-जाते इस मुकाबले को यादगार बना दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 81 रन बनाए. वॉर्नर ने इस पारी की बदौलत विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम यह मैच जीत नहीं सकी.

वॉर्नर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड -

दरअसल वॉर्नर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया है. वॉर्नर ने टी20 में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं. जबकि कोहली अभी ये आंकड़ा छू नहीं पाए हैं. वॉर्नर ने 369 मुकाबलों में 12033 रन बनाए हैं. इ दौरान 8 शतक और 101 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर नाबाद 135 रन रहा है. वे इस फॉर्मेट में 1214 चौके और 431 छक्के भी लगा चुके हैं.

किसने बनाए हैं टी20 में सबसे ज्यादा रन -

वॉर्नर टी20 फॉर्मेट में 12000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं. इस दौरान 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक दूसरे नंबर पर हैं. मलिक ने 531 मैचों में 13096 रन बनाए हैं. कायरन पोलार्ड तीसरे नंबर पर हैं. वहीं एलेक्स हेल्स चौथे नंबर पर हैं.

कैसा रहा वॉर्नर का इंटरनेशनल करियर -

डेविड वॉर्नर का करियर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 8786 रन बनाए हैं. इस दौरान वे तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं. वॉर्नर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 335 रन रहा है. उन्होंने 26 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर ने 161 वनडे मैचों में 6932 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मटे में 22 शतक और 33 अर्धशतक लगा चुके हैं. वे 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Valentines Day: OMG! करोड़ों के घर में रहती हैं पांड्या की वाइफ नताशा, वैलेंटाइंस डे पर देखें हार्दिक ने कैसे किया विश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget