एक्सप्लोरर

BREAKING: डेविड वॉर्नर ने छोड़ी सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी और ऑस्ट्रेलियाई टीम से सज़ा झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को एक और झटका लगा है. डेविड वॉर्नक अब आईपीएल में भी कप्तानी करते नज़र नहीं आएंगे.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी और ऑस्ट्रेलियाई टीम से सज़ा झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को एक और झटका लगा है. डेविड वॉर्नर अब आईपीएल में भी कप्तानी करते नज़र नहीं आएंगे. सनराइज़र्स हैदराबाद की स्टेटमेंट के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है.

सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के सीईओ के. शनमुगम ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'मौजूदा विवाद के बीच डेविड वॉर्नर ने सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान के पद को छोड़ने का निर्णय लिया है. नए कप्तान का एलान जल्दी किया जाएगा.'

इस पूरे विवाद के बीच आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से पहले ही झटका झेल चुके वॉर्नर अब आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइज़ी हैदराबाद के लिए भी नेतृत्व करते नज़र नहीं आएंगे.

इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी और उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है. वहीं आईसीसी ने स्मिथ को मैच फीस का 100% और एक मैच का बैन लगाया. जबकि बैनक्राफ्ट को मैच फीस का 75 और तीन डीमैरिट पॉइंट्स की सजा मिली है.

बॉल टेम्परिंग विवाद मामले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चीफ जेम्स सदरलैंड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से भी माफी मांगी है. सदरलैंड ने बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट दोषी बताया.

बॉल टेम्परिंग जैसे गंभीर मामले पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल के लिए बैन लगा सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर वॉर्नर और स्मिथ के आईपीएल में खेलने पर भी संशय बन जाएगा.

टेम्परिंग विवाद के बाद बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी थी. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है."

बॉल टेम्परिंग विवाद का असर आईपीएल पर देखने को मिला है. आईसीसी द्वारा बैन लगाने के बाद स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छोड़ दी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के फैसला आना के बाद अपना फैसला सुनाया है.

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब भी जीता था. इस सीज़न हैदारबाद की टीम ने अपने कप्तान को रिटेन किया था.

अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि डेविड वॉर्नर के स्थान पर शिखर धवन या न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन टीम की बागडोर संभाल सकते हैं.

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर राजस्थान ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget