एक्सप्लोरर
Watch: वॉर्नर की बेटी ने खुद को बताया 'विराट कोहली', लगाए शानदार शॉट्स
वॉर्नर की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वॉर्नर की बेटी वीडियो में खुद को विराट कोहली बता रही हैं.

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी ने अपनी बेटी का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो में वॉर्नर की बेटी ईवी खुद को विराट कोहली बता रही है. दूसरे वीडियो में ईवी वॉर्नर की तरह तेज तर्रार शॉट लगाते हुए भी दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलामी बल्लेबाल वॉर्नर गेंदबाजी करने जा रहे हैं और बेटी ईवी बल्लेबाजी के लिए तैयार है. इसी दौरान वह बल्लेबाजी से पहले बार-बार कह रही है 'आई एम विराट कोहली, आई एम विराट कोहली.' ईवी ने वीडियो में कहा, "मैं विराट कोहली हूं."
वॉर्नर की पत्नी ने इस वीडियो के कैम्पशन में लिखा, "इस छोटी लड़की ने काफी समय भारत में गुजारा है और अब विराट कोहली बनना चाहती हैं. एक दूसरे वीडियो में ईवी वॉर्नर की तरह बल्लेबाजी करते हुए भी दिखाई दी. वॉर्नर की पत्नी ने दूसरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''यह अपने पिता की तरह है.''This little girl has spent too much time in India. Wants to be @imVkohli pic.twitter.com/Ozc0neN1Yv
— Candice Warner (@CandyFalzon) November 10, 2019
बता दें कि डेविड वॉर्नर बॉल टेंपरिंग बैन के बाद वर्ल्ड कप में टीम में सफल वापसी करने में कामयाब रहे. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में वॉर्नर मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर की वापसी कुछ खास नहीं रही और एशेज सीरीज के पांच टेस्ट में वह बस एक फिफ्टी ही लगा पाए थे. शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाJust like her daddy @davidwarner31. pic.twitter.com/jqKgWBrTfw
— Candice Warner (@CandyFalzon) November 10, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL


















