एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, इंजरी से उबर रहे हैं पिछले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के हीरो

Daryl Mitchell: पिछले सप्ताह डेरिल मिचेल की दाएं हाथ की उंगली में फ्रेक्चर हो गया था. वह इस चोट से अब तेजी से रिकवर हो रहे हैं.

Daryl Mitchell's Injury Update: न्यूजीलैंड के लिए एक अच्छी खबर है. टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) अपनी इंजरी से तेजी से उबर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ठीक पहले उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है. वह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के पहले मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं. न्यूजीलैंड की टीम 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी.

डेरिल मिचेल पिछले हफ्ते दाएं हाथ की उंगली तुड़वा बैठे थे. इसके बाद वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही ट्राई सीरीज से बाहर कर दिए गए थे. अब ताजा स्कैन में पता चला है कि उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है.

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने एक बयान में कहा है, 'हमें उम्मीद है कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे. दूसरे मैच के लिए तो वह निश्चित तौर पर टीम में शामिल होंगे.' न्यजीलैंड इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच 26 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल हीरो थे डेरिल मिचेल
पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में डेरिल मिचेल ने ही अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यादगार पारी खेली थी. उन्होंने 47 गेंद पर ताबड़तोड़ 72 रन बनाकर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई थी. हालांकि फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसी है न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड: केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरेल मिचेल, एडम मिलने, मार्टिन गुप्टिल, लोकी फर्ग्युसन, डेवॉन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलेन.

यह भी पढ़ें...

Pakistan Cricket: 'बालों में कंडीशनर लगाने से कुछ नहीं होगा..' पाक खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर बिफरे शाहिद अफरीदी

IND vs SA ODI Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड में प्रोटियाज का पलड़ा भारी, जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैचों के 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget