एक्सप्लोरर

PAK vs SL, 3rd ODI: दानुष्का गुणाथिलाका के शानदार शतक से श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 298 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया.

तीन वनडे मैचों सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 279 रनों का स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए ओपनर बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलाका ने शानदार 133 रनों की शतकीय पारी खेली. गुणाथिलाका ने अपनी इस पारी में 134 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्का जड़ा. गुणाथिलाका के अलावा दासुन शनाका बेहतरीन 43 रनों की पारी खेली.

मध्यक्रम में इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान लाहिरु थिरिमाने और विकेटकीपर मिनोद भानुका ने 36-36 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए.

वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर सबसे सफल साबित हुए. आमिर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 50 रन खर्च कर तीन विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज वहाब रियाज सबसे मंहगे साबित हुए. रियाज ने अपने 10 ओवर में 81 रन लुटाए और उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ.

इसे अलावा उस्मान शेनवारी, शादाब खान और मोहम्मद नवाज को भी एक-एक विकेट मिला.

मेजबान पाकिस्तान इस सीरीज में दूसरे वनडे मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त बना रखी है. आपको बता दें कि इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द हो गया था. बारिश इतनी अधिक हुई थी दूसरे मैच को भी एक दिन के लिए टालना पड़ा था. इस आखिरी मुकाबले के बाद दोनों टीमें लाहौर में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget