एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में पूरी तरह फेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज, अब असिस्टेंट कोच ने दी खास टिप्स

Daniel Vettori: ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को आत्मविश्वास के साथ और साहसिक अंदाज में भारतीय गेंदबाजों का सामना करना चाहिए.

Australian lower order Batting: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अब तक ऑस्ट्रेलिया का निचला बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा है. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के नंबर-8 से 11 तक के खिलाड़ियों का बल्लेबाजी प्रदर्शन देखें तो प्रति पारी महज 5 रन का औसत रहा है. अब ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी ने इसे चिंता का विषय बताया है और अपने पुछल्ले बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों के सामने खुलकर खेलने की सलाह दी है.

ऑस्ट्रेलिया के नंबर-8 से 11 तक के बल्लेबाजों ने अब तक 3 टेस्ट की पांच पारियों में केवल दो बार दहाई का अंक छुआ है. दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में पैट कमिंस ने 33 और नाथन लायन ने 10 रन बनाए थे.

'डिफेंस नहीं स्कोरिंग एरिया खोजने होंगे'
अहमदाबाद में 9 मार्च से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले विटोरी ने कहा, 'दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में पैट कमिंस ने निचले क्रमें अच्छी बल्लेबाजी की थी. मुझे लगता है कि हमारे आखिरी चार बल्लेबाजों को यह तो पता है कि उन्हें बल्लेबाजी में क्या करना है लेकिन यह करने के लिए बस साहस की जरूरत है. हम सभी जानते हैं कि पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए भारतीय परिस्थितियों में डिफेंस जरूरी नहीं है क्योंकि गेंद को बहुत ज्यादा टर्न मिलता है और भारतीय स्पिनर्स भी बेहद उम्दा हैं तो ऐसे में बस हमें अपने-अपने स्कोरिंग एरिया खोजने हैं.'

विटोरी ने उमेश यादव की पारी की ओर किया इशारा
विटोरी ने इसके लिए उमेश यादव का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, 'आप उमेश यादव की पारी को देख सकते हैं. मैं जानता हूं कि वह अंतिम में आते हैं तो उन्हें बड़े शॉट खेलने की छूट होती है लेकिन ऐसी ही पारियां कई बार दोनों टीमों में अंतर पैदा कर देती हैं.' बता दें कि उमेश यादव ने इंदौर टेस्ट में निचले क्रम में खेलते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में 17 रन बनाए थे. उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़ा था.

यह भी पढ़ें...

Arjun Tendulkar: इस बार कंफर्म है अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू! जानें क्यों मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget