एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह के फैन हैं कर्टली एंब्रोस, बोले- टेस्ट में 400 विकेट ले सकता है यह भारतीय गेंदबाज़

कर्टली एंब्रोस ने कहा, "भारत के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं. मैं जसप्रीत बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने जिन गेंदबाजों को देखा है, वह उनसे काफी अलग हैं. वह इतना अधिक प्रभावी है और मुझे उम्मीद है कि वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा."

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह उन अन्य गेंदबाजों से काफी अलग हैं जिन्हें उन्होंने देखा है और अगर वह फिट रहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वेस्टइंडीज की ओर से 98 टेस्ट में 20.99 की औसत से 405 विकेट चटकाने वाले एम्ब्रोस ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजों में वह बुमराह से सबसे अधिक प्रभावित हैं. 

एम्ब्रोस ने यू-ट्यूब पर ‘कर्टली एंड करिश्मा शो’ पर कहा, "भारत के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं. मैं जसप्रीत बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने जिन गेंदबाजों को देखा है, वह उनसे काफी अलग हैं. वह इतना अधिक प्रभावी है और मुझे उम्मीद है कि वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा."

यह पूछने पर कि क्या यह 27 वर्षीय तेज गेंदबाज 400 टेस्ट विकेट हासिल कर सकता है तो एम्ब्रोस ने कहा, "वह जब स्वस्थ और फिट रहता है और पर्याप्त समय तक खेलता है तो ऐसा कर सकता है. वह गेंद को सीम और स्विंग कर सकता है और शानदार यॉर्कर फेंकता है. उसके पास काफी क्षमता है. इसलिए अगर वह लंबे समय तक खेल पाया तो मुझे यकीन है कि वह यह उपलब्धि हासिल कर सकता है."

साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने सिर्फ 19 टेस्ट में 22.10 की प्रभावी औसत से 83 विकेट चटकाए हैं और भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. हमवतन कर्टनी वॉल्श के साथ मिलकर टेस्ट इतिहास की सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी जोड़ियों में से एक बनाने वाले एम्ब्रोस का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज अपने छोटे रन अप से अपने शरीर पर कुछ अधिक दबाव डालता है. उन्होंने कहा, "तेज गेंदबाजी आम तौर पर लय से जुड़ी होती है. इसलिए गेंदबाजी करने से पहले आपको अच्छी लय की जरूरत होती है."

एम्ब्रोस ने कहा, "बुमराह का रन अप काफी छोटा है. वह रन अप में अधिकांश समय चलता है और गेंद फेंकने से पहले शायद एक या दो या तीन कदम में हल्की तेजी दिखाता है. इसका मतलब है कि वह अपने शरीर पर कुछ अधिक दबाव डाल रहा है लेकिन अगर वह मजबूत रह पाता है तो मुझे लगता है कि कोई समस्या नहीं है."

भारत को 18 जून से साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और एम्ब्रोस का मानना है कि अच्छी सलामी जोड़ीदार विराट कोहली की टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी. 

उन्होंने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सलामी जोड़ी ठोस मंच तैयार करे. क्योंकि अगर आपने एक या दो विकेट बेहद जल्दी गंवा दिए तो कप्तान कोहली काफी जल्दी निशाने पर होंगे और मध्यक्रम के अन्य खिलाड़ी भी."

एम्ब्रोस ने कहा, "अगर आपको सलामी बल्लेबाजों से ठोस मंच मिलता है तो फिर मुझे यकीन है कि मिडिल ऑर्डर के लिए काफी आसानी रहेगी और टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget