एक्सप्लोरर

CSK vs MI: रोहित का अर्धशतक, चेन्नई की कसी हुई गेंदबाज़ी के चलते 155 रन ही बना पाई मुंबई इंडियंस

CSK vs MI IPL Highlights: रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के टॉस जीतने के क्रम को बरकरार रखा और दीपक चाहर ने तीसरे ओवर में क्विंटन डिकाक (15) को विकेटकीपर अंबाती रायुडु के हाथों कैच कराकर मुंबई को शुरू में ही करारा झटका दिया, लेकिन इसके बाद चेन्नई को अगले विकेट के लिये 13वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा.

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में अपना पहला अर्धशतक जमाया, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसके बावजूद अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियन्स को एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में चार विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए. रोहित ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए और इस बीच इर्विन लुईस (32) के साथ तीसरे विकेट के लिये 75 रन जोड़े, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों खासकर स्पिनरों ने बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए. इमरान ताहिर और दीपक चाहर ने एक एक विकेट लिया. यहां देखिए आईपीएल 2019 की अंकतालिका में कौन सी टीम किस पायदान पर है महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण आज आईपीएल में अपना दूसरा मैच में नहीं खेल पाए, जबकि रविंद्र जडेजा 2012 में चेन्नई से जुड़ने के बाद पहली बार मैदान पर नहीं उतरे. स्वाभाविक था कि सुरेश रैना की अगुवाई में टीम कुछ नये स्वरूप के साथ खेल रही थी. रैना ने चेन्नई के टॉस जीतने के क्रम को बरकरार रखा और दीपक चाहर ने तीसरे ओवर में क्विंटन डिकाक (15) को विकेटकीपर अंबाती रायुडु के हाथों कैच कराकर मुंबई को शुरू में ही करारा झटका दिया, लेकिन इसके बाद चेन्नई को अगले विकेट के लिये 13वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा. चाहर के अगले ओवर में तीन चौके लगे लेकिन तब भी मुंबई पावरप्ले तक 45 रन तक ही पहुंच पाया. इसकी वजह हरभजन सिंह (चार ओवर में 23 रन) थे जिन्होंने पावरप्ले में किये गये तीन ओवर में केवल नौ रन दिये लेकिन उनके आखिरी ओवर में रोहित ने डीप मिडविकेट और लांग आन पर छक्के जड़कर उनका गेंदबाजी विश्लेषण आकर्षक नहीं रहने दिया. रोहित ने 13वें ओवर में 37 गेंदों का सामना करके इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया जिससे मुंबई भी तिहरे अंक में पहुंचा लेकिन इससे पहले सैंटनर के इस ओवर में लुईस ने सीमा रेखा पर कैच थमा दिया था. उनका स्थान लेने के लिये उतरे क्रुणाल पंड्या (01) ने भी इमरान ताहिर पर गलत टाइमिंग से शाट खेलकर अपना विकेट गंवाया. पंद्रह ओवर तक स्कोर 105 रन तक ही पहुंच पाया. इसके बाद रोहित ने ताहिर पर दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन सैंटनर ने अगले ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया. इसके बाद हार्दिक पंड्या (नाबाद 23) और कीरोन पोलार्ड (नाबाद 13) क्रीज पर थे लेकिन अगले दो ओवर में केवल सात रन बने. आखिरी दो ओवर में 27 रन बनने से टीम 150 रन के पार पहुंच पायी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऋषभ पंत का विस्फोटक अंदाज, छक्का लगाकर पूरी की फिफ्टी
LIVE: ऋषभ पंत का विस्फोटक अंदाज, छक्का लगाकर पूरी की फिफ्टी
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget