एक्सप्लोरर

CSK vs DC: IPL में 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले चौथे गेंदबाज़ बने हरभजन सिंह

कल रात हुए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम चेन्नई के गेंदबाज़ों के आगे चारो खाने चित हो गई. निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट खोने के बाद सिर्फ 147 रन ही बना पई.

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने कल रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 150वां विकेट झटककर एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. हरभजन सिंह आईपीएल में 150 विकेटों के आंकड़े को छूने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने अपने 159वें मुकाबले में शेरफन रदरफर्ड को आउट कर इस कारनामे को अंजाम दिया. हरभजन सिंह से पहले 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों में अमित मिश्रा (156) और पीयूष चावला (150) का नाम शामिल है. जबकि आईपीएल में सबसे ज्यादा 169 विकेटों के साथ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा पहले पायदान पर हैं. दिल्ली के खिलाफ हरभजन सिंह ने पहले शिखर धवन (18) को अपना 149वां शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने रदरफर्ड (10) को आउट कर अपने 150 विकेट पूरे कर लिए. इस मैच में हरभजन ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी की, जिसमें 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. कल रात हुए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम चेन्नई के गेंदबाज़ों के आगे चारो खाने चित हो गई. निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट खोने के बाद सिर्फ 147 रन ही बना पई. 148 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी ने ही 81 रनों की पार्टनरशिप कर डाली, जिससे जीत और भी आसान हो गई. चेन्नई ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आठवीं बार आईपीएल के फाइनल में भी जगह बना ली है, जहां उसे मुंबई इंडियंस का सामना करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget