एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident Update: पांच पॉइंट्स में जानें ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से लेकर अब तक का अपडेट, नींद की झपकी की वजह से हुआ हादसा

Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में घायल हो गए. यह हादसा तड़के 5.30 बजे रुड़की के पास हुआ.

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए. यह दिल दहला देने वाला हादसा रुड़की के पास हुआ. इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद जलने लगी. पंत अपनी मां से मिलने दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत को पहले रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें देहरादून ऱेफर कर दिया गया. जहां मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. आइए इस दर्दनाक दुर्घटना के बार में हम आपको सिलसिलेवार बताते हैं. 

पंत की मर्सिडीज में 5.30 बजे लगी आग

ऋषभ पंत दुबई से लौटने के बाद रुड़की अपनी मां के पास मिलने जा रहे थे. वह मां को सरपराइज देना चाहते थे. ऐसे में रुड़की के करीब मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई. यह हादसा 30 दिसंबर को तड़के 5.30 बजे हुआ. 

पंत को आई गंभीर चोट

इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके माथे पर दो कट, कलाई-टखने और अंगूठे में गंभीर चोट है. रगड़ने की वजह से उनकी पीठ भी चोटिल हो गई है. उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है. हालांकि पंत की हालत स्थिर है. 

झपकी की वजह से हुआ हादसा

25 वर्षीय ऋषभ पंत को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई. उत्तराखंड पुलिस निदेशक अशोक कुमार ने कहा, ऋषभ पंत जब वह कार चला रहे थे तो उन्हें झपकी आ गई जिसके चलते नियंत्रण नहीं रख पाए और कार डिवाइडर से टकरा गई. 

अकेले थे पंत

हादसे के दौरान ऋषभ पंत कार में अकेले थे. दुर्घटना के बाद उन्होंने अपने आपको बचाने के लिए कार का शीशा तोड़ दिया. हाल ही पंत दुबई क्रिसमस सेलिब्रेट करने गए थे. वहां से लौटने के बाद वह 30 दिसंबर को अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे. 

खून से सने दिखे पंत

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें पंत को खून से सने चेहरे के साथ देखा जा सकता है. उन्हें कंबल से चारों से लपेटा गया है. फिलहाल पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant Car Accident: 'मैं ऋषभ पंत हूं', कार एक्सीडेंट के बाद जानें बचाने वालों से क्या बोले भारतीय विकेटकीपर

Pele Death: महान फुटबॉलर पेले का होमटाउन सैंटोस में किया जाएगा अंतिम संस्कार, 82 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget