एक्सप्लोरर

Watch: पहले जड़ा छक्का फिर मौत, बैटिंग के दौरान हार्ट अटैक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Cricketer Death News: सोशल मीडिया पर एक दिल तोड़ने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक क्रिकेटर की बीच मैदान पर ही मौत हो गई.

Cricketer Death Cardiac Arrest in Punjab: सोशल मीडिया पर एक दिल तोड़ने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक क्रिकेटर की बीच मैदान पर ही मौत हो गई. यह मामला पंजाब के फिरोजपुर का है, जहां बल्लेबाज छक्का लगाने के कुछ ही क्षणों बाद पिच पर गिर पड़ा था. वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने CPR देने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मृत खिलाड़ी का नाम हरजीत सिंह बताया जा रहा है, जो फिरोजपुर का ही रहने वाला था. यह मैच डीएवी स्कूल में खेला जा रहा था. 

सामने आए इस वीडियो में बल्लेबाज ने पहले छक्का लगाया, इसके बाद वो अपने साथी बल्लेबाज की तरफ आया तो पिच के बीच में घुटनों पर बैठ गया. कुछ ही क्षण बीते थे तभी यह खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा. तुरंत लोग मदद के लिए आगे आए, CPR देने का प्रयास किया गया, जो दुर्भाग्यवश काम नहीं आ सका.

एक ऐसा ही मामला साल 2024 में भी सामने आया था जब पुणे में इमरान पटेल नाम के एक खिलाड़ी को सीने में दर्द की समस्या हुई थी. इमरान ने इस बारे में अंपायरों को भी बताया था, जब वो पवेलियन की तरफ जा रहे थे तब वो मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. इमरान पटेल के साथ यह घटना चौंकाने वाली इसलिए रही क्योंकि बहुत फिट होने के बावजूद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों के आकस्मिक निधन की खबरें सामने आती रही हैं. यहां तक कि 30 से कम उम्र के लोगों को भी दिल का दौरा पड़ते देखा गया है. जून 2024 में एक और घटना सामने आई जब मुंबई में एक कंपनी द्वारा आयोजित मैच में राम गणेश तंवर सिक्स लगाने के बाद मैदान पर गिर पड़े थे.

यह भी पढ़ें:

बुमराह आउट! दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव? कौन बाहर, कौन अंदर; जानें ताजा अपडेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का फाइनल? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का फाइनल? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget