एक्सप्लोरर

बुमराह आउट! दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव? कौन बाहर, कौन अंदर; जानें ताजा अपडेट

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया अपने गेंदबाजी अटैक में एक नहीं, दो नहीं 3 बदलाव कर सकती है.

Jasprit Bumrah 2nd Test IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (India vs England Test 2025) का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हार के बाद हार का ठीकरा विशेष रूप से गेंदबाजी पर फोड़ा गया था. खासतौर पर चौथी पारी में भारतीय गेंदबाजी की पोल तब खुल गई, जब वो 371 रनों के विशाल लक्ष्य को भी डिफेंड नहीं कर पाए. अब खबर है कि बर्मिंघम टेस्ट (IND vs ENG Birmingham) में भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप में तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं.

अर्शदीप खेलेंगे, बुमराह आउट

क्रिकब्लॉगर में छपी रिपोर्ट की मानें तो जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है. बता दें कि अर्शदीप ने अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप की वजह से इंग्लैंड में खेलने का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. अर्शदीप को नेट्स में नई और पुरानी गेंद से भी अभ्यास करते देखा गया है. चूंकि दोनों तरफ स्विंग करवाना अर्शदीप की ताकत है, इसलिए इंग्लैंड की परिस्थितियों में दूसरे टेस्ट के लिए उनका चयन कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

खबरों की मानें तो प्रसिद्ध कृष्णा भी हल्की चोट से जूझ रहे हैं, वो अगर समय रहते फिट नहीं हो पाए तो आकाशदीप भी प्लेइंग इलेवन में चुने जा सकते हैं. इस बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि शार्दुल ठाकुर का भी प्लेइंग इलेवन से पत्ता साफ हो सकता है, जिन्होंने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 5 रन बनाए और केवल 2 विकेट लिए थे. उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है.

पहले टेस्ट में करुण नायर और साई सुदर्शन दोनों पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. इसके बावजूद माना जा रहा है कि उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर नहीं बैठाया जाएगा. नायर ने दोनों पारियों में 20 रन और सुदर्शन ने सिर्फ 30 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

भले हम इंग्लैंड से सीरीज हार जाएं, फिर भी..., रवि शास्त्री के बयान से सब होंगे हैरान; मचा दी खलबली

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget