एक्सप्लोरर

ओमान और अमेरिका को मिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय टीम का दर्जा

ओमान ने नामिबिया को रोमांचक मुकाबले में मात दी. उसकी इस जीत में संदीप गौड़ का अहम योगदान रहा. ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जीशान मकसूद (2-27) और खवर अली (2-23) ने ओमान को अच्छी शुरुआत दिलाई.

आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजिन -2 में शानदार प्रदर्शन के दम पर ओमान और अमेरिका वनडे अंतर्राष्ट्रीय टीम का दर्जा पाने में सफल रही हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजिन -2 में ओमान ने नामिबिया के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की. ओमान ने अपने सभी मैच जीते हैं. उसने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मैच में ही जीत हासिल कर अपनी दावेदारी को पुख्ता कर लिया था और नामिबिया के खिलाफ उसने महज दर्जा पाने की औपचारिकता पूरी की.  यहां, देखें iPL अंकतालिका में कौन सी टीम किस पायदान पर है.  ओमान और अमेरिका लीग-2 में स्कॉटलैंड, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ आ गई हैं जहां वह ढाई साल में कुल 36 वनडे मैच खेलेंगी. आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजिन -2 में ओमान की टीम चार में से चार मैच जीत आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है. अमेरिका ने चार में से तीन में जीत हासिल की है. वह छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. नामिबिया, हांगकांग, कनाडा और पापुआ न्यू गिनी क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं. ओमान ने नामिबिया को रोमांचक मुकाबले में मात दी. उसकी इस जीत में संदीप गौड़ का अहम योगदान रहा. ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जीशान मकसूद (2-27) और खवर अली (2-23) ने ओमान को अच्छी शुरुआत दिलाई. नामिबिया के स्कोरबोर्ड पर 98 रन ही चढ़े थे कि उसकी पारी सिमटती दिख रही थी, लेकिन जेन ग्रीन (46) और जेजे स्मित ने नौवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 213 रनों तक पहुंचाया. नामिबिया के जेन फ्राइलिंक (3-34) ने शुरुआती झटके दे ओमान को परेशानी में डाल दिया, लेकिन सूरज कुमार के अर्धशतक ने ओमान को पटरी पर बनाए रखा. उनके बाद गौड़ ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली और फय्याज बट्ट की मदद से अपनी टीम को जीत दिला उसे वनडे अंतर्राष्ट्रीय दर्जा भी दिलाया. वहीं, दूसरी तरफ जेवियर मार्शल के सही समय पर फॉर्म में आने के कारण अमेरिका ने हांगकांग को मात दे अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम का दर्जा हासिल किया. जेवियर ने शानदार शतकीय पारी खेली. वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ने शानदार 100 रन बनाए. स्टीवन टेलर ने उनका अच्छा साथ दिया और 88 रन बनाए. इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से अमेरिका ने 50 ओवरों में 280 रनों का स्कोर खड़ा किया. हांगकांग की टीम 84 रन पहले ही ढेर हो गई और अमेरिका को जीत के साथ अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम का दर्जा भी मिला. हांगकांग की तरफ से किंचित शाह ने बल्ले और गेंद दोनों से उम्दा प्रदर्शन किया. शाह ने गेंद से अपनी उपयोगिता साबित करते हुए चार विकेट लिए तो वहीं बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 45 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget