एक्सप्लोरर

क्रिकेट के मैदान पर जब भाई के शॉट से चोटिल हुए गेंदबाज़ बड़े भाई, जानिए तब क्या हुआ

ऐसा बहुत ही कम संयोग होता है जब आमने सामने दो भाई हों. बात जब क्रिकेट की हो तब रोमांच और बढ़ जाता है. यहां क्रीज पर एक भाई बल्लेबाज़ है तो दूसरा भाई गेंदबाज़ है.

रविवार को ओवेल मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. एक तरफ बड़े भाई फील्डिंग कर रहे थे तो दूसरी तरफ उनके छोटे भाई क्रीज पर थे. फिर कुछ ऐसा हुआ कि क्रिकेट इतिहास में इस घटना को बहुत दिनों तक याद रखा जाएगा.

गेंद पड़ी ऐसी कि सीधे नाक में जा लगी

दरअसल, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्श वनडे मैच खेला जा रहा था. मिड ऑन पर बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज एस्टन एगर थे तो क्रीज पर उनके छोटे भाई वेस बैटिंग कर रहे थे. इस दौरान वेस ने बॉल पर बल्ला घुमाया. बॉल हवा में उछली. दूसरी तरफ मिड ऑन पर एस्टन ने कैच लपकने की कोशिश की. मगर गेंद हाथ में आने के बजाये सीधे उनकी नाक पर लगी और फिर देखते देखते उनकी नाक से खून बहने लगा.

शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद से उनकी टोपी और चश्मा भी गिर गया. घटना के बाद मैदान में थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया. टीम के साथियों ने चिकित्सा सहायता के लिए संकेत दिया. बैटिंग कर रहे उनके छोटे भाई वेस एस्टन के पास पहुंचे. तब तक डॉक्टरों की टीम भी मैदान पर आ चुकी थी. डॉक्टर उनकी नाक की पट्टी करना चाह रहे थे. लेकिन एस्टन ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो इसे प्लास्टिक सर्जन को दिखाना चाहेगें और खून के बहाव को रोकने के लिए सिर पर तौलिया रख एस्टन मैदान से चल दिये.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को छह रनों से जीत लिया. मैच के बाद उनके छोटे भाई वेस ने बताया कि एस्टन फिसल गये थे. इस दौरान गेंद उनके चश्मे पर लगी. जिससे चश्मा टूट गया. उन्होंने कहा, “ ये मुझे बहुत बुरा लगा. मैं सिर्फ अपने भाई के स्वास्थ्य की चिंता कर रहा था. लेकिन शुक्र है अब मेरा भाई ठीक है.” बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज एस्टन ने अंतरर्राष्ट्रीय मैच के सभी फॉर्मेट में खेला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget