एक्सप्लोरर

राशिद खान की मां के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने दी सांत्वना

राशिद खान की मां पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं. स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में उनके लिए फैंस से दुआएं मांगने को कहा था.

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान राशिद खान की मां को निधन हो गया है. राशिद खान ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. राशिद खान की मां लंबे वक्त से बीमार थीं और स्टार खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले फैंस से दुआएं मांगने के लिए भी कहा था. दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान ने राशिद खान को सांत्वना दी है.

राशिद ने ट्वीट किया, "आप मेरा घर थीं मां, मेरा घर नहीं था लेकिन आप थीं. मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आप मेरे साथ नहीं रहीं. आपकी हमेशा याद आएगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे."

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "जो शख्स आप को निस्वार्थ प्रेम करता हो उसे खोने के दर्द समझना नामुमकिन है. आपकी मां हमेशा आपको देख रही होंगी राशिद. आपके और आपके परिवार को मेरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा, "अल्लाह आपको और आपके परिवार को यह दर्द बर्दाश्त करने की ताकत दे."

राशिद की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट किया, "राशिद खान और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. इस मुश्किल समय में मजबूती से रहें. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

शानदार रहा है अब तक का सफर

राशिद खान आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से एक अलग पहचान बना चुके हैं. आईपीएल में 46 मैचों में वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा चुके हैं. 21 साल के क्रिकेटर के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो वह अफगानिस्तान की टीम की तरफ से 4 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें वह 23 विकेट चटका चुके हैं. वहीं 71 वनडे मैचों में राशिद 133 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं टी-20 मैचों की बात की जाए तो 48 टी-20 मैच में वह 89 विकेट हासिल कर चुके हैं.

राशिद खान की मां का निधन, क्रिकेटर ने ट्वीट कर लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget