एक्सप्लोरर

Coronavirus: शोएब अख्तर पाकिस्तानियों पर भड़के, कहा- भारत से सीखो यह बात

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद पाकिस्तान के लोग अभी भी सामाजिक दूरी नहीं बना रहे हैं. अख्तर इसी वजह से अपने देश के लोगों पर भड़के हैं और लॉकडाउन की मांग की है.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए अपने देश के लोगों की लापरवाही को लेकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने लोगों द्वारा सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण अब पूरे देश में लॉकडाउन की मांग की है. पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 900 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि छह लोगों की अब तक इससे मौत हो चुकी है.

अख्तर ने अपने यूटयूब चैनल पर कहा, "आज कुछ जरूरी काम से मैं बाहर गया था. मैंने लोगों से हाथ नहीं मिलाया और ना ही किसी से गले मिला. पूरे समय मेरे कार की खिड़कियां बंद थी और जितना जल्दी हो सके मैं घर वापस आ गया. लेकिन, इस दौरान मैंने बाहर बेहद डराने वाली चीजें देखी. मैंने देखा कि एक बाइक पर चार लोग घूम रहे हैं, वे दूसरे लोगों के लिए भी बीमारी फैला रहे हैं. लोग घर से बाहर एक साथ खाना खा रहे हैं. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं. रेसटोरेंट अभी भी क्यों खुले हैं, उन्हें बंद क्यों नहीं करते."

लॉकडाउन की मांग की

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और उन्हें भारतीयों से कुछ सीखना चाहिए. अख्तर ने कहा, "भारत में लोग कर्फ्यू लगा रहे हैं. लेकिन, पाकिस्तान में हम अभी भी खुले में घूम रहे हैं. 90 प्रतिशत मामले लोगों के संपर्क में आने से सामने आते हैं, लेकिन हम घर में रहने को तैयार नहीं है. हम क्या कर रहे हैं. यह बहुत खतरनाक है." अख्तर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से पूरे देश में लॉकडाउन की मांग की है.

अख्तर ने यह अपील भी की

अख्तर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए पिछले कई दिनों से लड़ाई लड़ रहे हैं. अख्तर ने पहले भी कहा है कि यह वक्त कोरोना वायरस से लड़ने का है. अख्तर का मानना है कि इस वक्त हमें इंसान बनकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़नी चाहिए और हिंदू मुस्लिम की बहस में नहीं फंसना चाहिए.

कोरोना की जंग में हिंदू- मुस्लिम नहीं बल्कि इंसान बनने का समय आ गया है: शोएब अख्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget