विश्वकप 2019 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच बने रिकी पॉन्टिंग
पूर्व राष्ट्रीय कप्तान रिकी पोंटिंग को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है जो बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे.
पिछले साल स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल होने और उसके बाद लगे एक साल के बैन के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में है.
उस समय इन दोनों दिग्गज़ों के टीम से जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर सी गई है. उसे कई मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. जबकि साथ ही वो विश्वकप के प्रबल दावेदार के रूप में भी नहीं देखे जा रहे हैं.
ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. पूर्व राष्ट्रीय कप्तान रिकी पोंटिंग को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है जो बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे.
पांच विश्व कप खेलकर तीन जीत चुके पोंटिंग की नियुक्ति गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि पोंटिंग वनडे बल्लेबाजों पर काम करेंगे जबकि मौजूदा बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक एशेज की तैयारी में व्यस्त हैं.
मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा,‘‘वह बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि पूरी टीम के मार्गदर्शन है. हम मिलकर विश्व कप जीतने के लिये प्रयास करेंगे. उनकी खेल की समझ कमाल की है और उन्हें पता है कि इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना है.’’
Source: IOCL


















