एक्सप्लोरर

NZvsWI: मुनरो के रिकॉर्ड शतक से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 119 रन से रौंदा

कोलिन मुनरो के रिकॉर्ड तीसरे इंटरनेशनल टी-20 शतक के दमपर न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

माउंट मोंगानुई: कोलिन मुनरो के रिकॉर्ड तीसरे इंटरनेशनल टी-20 शतक के दमपर न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

मुनरो ने 53 गेंद में 104 रन की पारी खेली और टी-20 में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन बनाए जो उनका सर्वोच्च टी-20 स्कोर है.

वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज चाडविक वाल्टन और क्रिस गेल खाता खोलने बिना ही टिम साउथी के पहले ओवर में पवेलियन लौट गए. टीम इस झटके से नहीं उबर सकी और 16.3 ओवर में 124 रन पर सिमट गई. शाई होप फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.

इस तरह वेस्टइंडीज के निराशाजनक दौरे का अंत हुआ जिसमें न्यूजीलैंड ने दोनों टेस्ट, तीनों वनडे और दो टी-20 मैच जीते. एक टी-20 बारिश की भेंट चढ़ गया.

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे फ्लेचर की टिककर बल्लेबाजी कर पाए जिन्होंने 32 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के स्कोर को भी नहीं छू पाया.

न्यूजीलैंड की तरफ से साउथी ने 21 रन देकर तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाए. इससे पहले मुनरो ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 53 गेंद की अपनी पारी में 10 छक्के और तीन चौके मारे.

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ चुके मुनरो इस तरह चार खिलाड़ियों के समूह से आगे निकल गए जिनके नाम पर दो इंटरनेशनल शतक हैं.

मुनरो और मार्टिन गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. गुप्टिल ने फॉर्म में वापसी करते हुए 38 गेंद में 63 रन बनाए. अपने 37वें जन्मदिन से दो महीने पहले डेब्यू करने वाले रयाद एमरिट ने गुप्टिल को विकेट के पीछे कैच कराके वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई.

मुनरो 19वें ओवर की पहली गेंद पर कार्लोस ब्रेथवेट का शिकार बने. उन्होंने शिमरोन हेटमेयर को कैच थमाया.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget