एक्सप्लोरर

रोहित की कप्तानी से खुश हैं कोच शास्त्री, बताया 'कैप्टन कूल'

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को दो बड़े खिताब दिलाए हैं. अब कोच रवि शास्त्री ने रोहित की कप्तानी को लेकर बयान दिया है

नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में एशिया कप में टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को एक और खिताब दिलाया. इस साल मार्च में श्रीलंका में खेले गए टी 20 ट्राई सीरीज के बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप जीता.

टीम को जीत दिलाने के बाद रोहित ने कहा कि जब भी मौका मिलेगा वह ‘फुल टाइम’ कप्तानी के लिए तैयार रहेंगे. तीन बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में लंबे समय की कप्तानी के लिये तैयार हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘निश्चित रूप से, हमने हाल में जीत दर्ज की इसलिए मैं निश्चित तौर पर कप्तानी के लिए तैयार हूं। जब भी मौका मिलेगा मैं तैयार रहूंगा.’’

रोहित की कप्तानी को लेकर अपनी बात रखने के बाद अब कोच रवि शास्त्री का बयान भी सामने आया है. शास्त्री रोहित की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं, खासतौर पर फाइनल मुकाबले में उन्होंने जिस तरह गेंदबाजी में लगातार बदलाव कर बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत के बाद 222 पर ही ढेर कर दिया.

शास्त्री ने टीम के खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘रोहित की कप्तानी में उनके शांत प्रभाव की झलक दिखायी दी. वह कप्तानी के हर पहलू में ‘कूल’ दिखे.’’ उन्होंने कहा, “रोहित ने जिस तरह से गेंदबाजी में लगातार बदलाव किए वो बेहतरीन रहा, टीम ने अंतिम 30 ओवर में सिर्फ 100 रन दिए और इसके लिए रोहित की कप्तानी की तारीफ करनी चाहिए.”

कोच ने भारत के फील्डरों की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा, ‘‘सबसे सकारात्मक चीज फील्डिंग थी. हर मैच में हमने इन हालात में करीब 30 से 35 रन जोड़े.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘हमने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाये और मध्य ओवरों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. हमने कठिन परिस्थितियों में नयी गेंद से अच्छ गेंदबाजी की और फिर स्पिनरों ने कमाल कर दिया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget