एक्सप्लोरर

पंत बनाम सैमसन मामले पर कोच बिजू जॉर्ज बोले- मल्लू की भीड़ संजू को बीसीसीआई के खिलाफ खड़ा कर रही है

Biju George: संजू सैमसन के बचपन के कोच बिजू जॉर्ज ने उनको लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से कौन बेहतर विकेटकीपर है?

Biju George on Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं. हाल ही में उनके कुछ फैंस को कतर में खेले जाए रहे फीफा वर्ल्ड कप के मैच में देखा गया. संजू जब टीम इंडिया से बाहर होते हैं तो उनके फैंस नाराजगी जाहिर करते हैं. यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही क्रिकेट सीरीज के दौरान देखने को मिला है. संजू को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मौका मिला जबकि दूसरे मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया. जिसके बाद संजू के फैंस ने बीसीसीआई को लेकर कड़ी आलोचना की. फैंस अक्सर इस बात पर बहस करते हैं कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से बेहतर विकेटकीपर कौन है. वहीं, अब इस मामले पर संजू के बचपन के कोच बिजू जॉर्ज ने बयान दिया है. 

पंत की विकेटकीपिंग स्किल बेहतर

क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए संजू सैमसन के बचपन के कोच बिजू जॉर्ज ने कहा, सोशल मीडिया पर ये क्या चल रहा है लोग बिना कारण ही ऋषभ पंत के खिलाफ हो रहे हैं. पंत टीम में इसलिए हैं कि उन्होंने लंबे समय से शानदार प्रदर्शन किया है. देखिए, ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच कोई क्लेश नहीं है. सैमसन खेल रहे हैं वह एक विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए खेल सकते हैं. पंत ने बीते कुछ समय से विकेट के पीछे कोई बड़ी गलती नहीं की है. पंत की विकेटकीपिंग स्किल बहुत अच्छी है. वह काफी समय से भारत के लिए रेड और व्हाइट बॉल क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. 

भीड़ संजू को BCCI के खिलाफ खड़ा कर रही

कोच बिजू जॉर्ज ने आगे कहा, मुझे यह पसंद नहीं है कि मल्लू की भीड़ संजू सैमसन को बीसीसीआई के खिलाफ खड़ा कर रही है और ऋषभ पंत को नीचा दिखा रही है. यह बहुत गलत बात है. केरल के राजनेताओं को लगता है कि क्रिकेट राजनीति का एक और खेल है. वह कहते हैं कि संजू को शिकार बनाया जा रहा है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. मैं ऐसा नहीं मानता हूं. बस इतनी बात जरूर है कि परिस्थितियां संजू के पक्ष में काम नहीं कर रही हैं. उन्हें जानबूझकर निशाना नहीं बनाया जा रहा है. मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में किसी को जानबूझकर निशाना बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

ICC Cricket WC 2023: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान, कहा- नए प्रयोगों और बदलावों के लिए वक्त नहीं रह गया है...

किसी खिलाड़ी को रिटायर होने के लिए नहीं कहेगा बीसीसीआई, रोहित-विराट का टी20 इंटरनेशनल से बाहर होना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget