एक्सप्लोरर

IPL 2017: गंभीर और उथप्पा की बेहतरीन बल्लेबाजी, केकेआर ने दिल्ली को 7 विकेटों से हराया

IPL 2017: गंभीर और उथप्पा की बेहतरीन बल्लेबाजी, केकेआर ने दिल्ली को 7 विकेटों से हरायाPhoto: BCCI


कोलकाता: कप्तान गौतम गम्भीर (नाबाद 71) और रॉबिन उथप्पा (59) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की मदद से केकेआर ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली ने संजू सैमसन के 60 और श्रेयस अय्यर के 47 रनों की मदद से 20 ओवरों में छह विकेट पर 160 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता ने 16.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.


 


गम्भीर ने 52 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाए जबकि उथप्पा ने 33 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के जड़े. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम की जीत तय की. 


 


कोलकाता ने उथप्पा के अलावा सुनील नरेन (3) और मनीष पांडे (5) के विकेट गंवाए. शेल्डन जैक्सन 12 रनों पर नाबाद लौटे. गम्भीर ने इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए. वह अब तक 6023 रन बना चुके हैं. दिल्ली की ओर से कागीसो राबादा ने दो विकेट लिए.


 


यह कोलकाता की लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पिछले मैच में गुजरात लायंस को हराया था. इस जीत के साथ कोलकाता ने आठ टीमों की तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है. कोलकाता की यह नौ मैचों में सातवीं जीत है. दिल्ली की टीम की यह सात मैचों में पांचवीं हार है. वह तालिका में सबसे नीचे है.


 


इससे पहले, कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया तो दिल्ली ने भी नायर (15) और सैमसन की बदौलत अच्छी शुरूआत की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 48 रन जोड़े. इसमें नायर के 15 औ? सैमसन के 27 रन शामिल है. दिल्ली ने अंतिम रूप से 20 ओवरो में छह विकेट पर 160 रन जोड़े. अंकित बावने 12 रनों पर नाबाद रहे.


 


नायर का विकेट सुनील नरेन ने लिया. इसके बाद सैमसन ने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इस साझेदारी में सैमसन के 33 और अय्यर के 41 रन शामिल हैं. सैमसन का विकेट 123 के कुल योग पर गिरा. 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले सैमसन ने 38 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए.


 


सैमसन को उमेश यादव ने चलता किया. श्रृषभ पंत इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर नेथन कोल्टर नाइल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए. उस समय दिल्ली का कुल स्कोर 131 रन था. पंत की विदाई के बाद 140 के कुल योग पर अय्यर आउट हुए जबकि 146 रन के कुल योग पर कोरी एंडरसन (2) का विकेट गिरा. 


 


अय्यर ने 34 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. पिछली कुछ पारियों में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले क्रिस मौरिस (11) इस दफे अपने प्रयास में नाकाम रहे. मौरिस ने 10 गेंदों पर एक चौका लगाया. मौरिस को 159 के कुल योग पर नाइल ने आउट किया.


 


कोलकाता की ओर से 34 रन देकर तीन सफलता हासिल की जबकि नरेन ने 25 तथा उमेश ने 38 रन देकर एक-एक विकेट प्राप्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget