एक्सप्लोरर

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

चेतेश्वर पुजारा ने एक्टिव खिलाड़ियों की वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट इलेवन में भारत के 5 और ऑस्ट्रेलिया के 4 क्रिकेटरों को जगह दी है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक और इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को इस टीम में रखा है

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक्टिव खिलाड़ियों की वर्ल्ड टेस्ट इलेवन चुनी है. पुजारा ने इस टीम में दुनिया के एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को चुना है. उन्होंने मौजूदा समय की बेस्ट टेस्ट इलेवन में भारत के 5 और ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ियों को चुना है. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के एक और दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी को इस टीम में जगह दी है. 

चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा (जिन्होंने संन्यास नहीं लिया है) क्रिकेटरों में से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11 खिलाड़ियों का चयन किया है, जो बेहद दिलचस्प है. उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में भारत के पांचवें स्थान पर होने के बावजूद पांच भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, और मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से केवल एक खिलाड़ी को शामिल किया है. 

पुजारा ने अपनी वर्ल्ड करेंट टेस्ट इलेवन में भारत के केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को बतौर ओपनर चुना है. तीन नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन हैं. इस टीम में चार नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं. 

पुजारा ने मिडिल ऑर्डर में भार के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को रखा है, जो पांच नंबर पर हैं. इसके बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रखा है. उनके साथ भारत के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस टीम में हैं, जो सात नंबर पर खेलेंगे. इसके बाद गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी हैं. तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के साथ ऑफ स्पिनर नाथन लियोन हैं. वहीं भारत के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टीम में हैं. 

बाबर आजम और मिचेल स्टार्क को नहीं दी जगह 

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा ने इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को नहीं रखा है. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी इस टीम में नहीं हैं. इंग्लैंड के उभरते हुए युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी इस टीम में नहीं हैं, जो काफी हैरान करने वाला है.

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन- एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), केएल राहुल (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), शुभमन गिल (भारत), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (भारत), रविंद्र जडेजा (भारत), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया), जसप्रीत बुमराह (भारत), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) और जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)

यह भी पढ़ें- 

नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
Advertisement

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget