एक्सप्लोरर

इंग्लैंड में Cheteshwar Pujara ने ठोका एक और दोहरा शतक, 28 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा का बल्ला इंग्लैंड में आग उगल रहा है. काउंटी क्रिकेट में अब तक वह 130 से ज्यादा की औसत से 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

Pujara Becomes 2nd Indian To Make Two Double Hundreds In County Cricket: भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने अपनी खोई हुई लय वापस कर ली है. पुजारा का बल्ला इंग्लैंड में आग उगल रहा है. काउंटी क्रिकेट में अब तक वह 130 से ज्यादा की औसत से 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 28 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए लय हासिल करने की कोशिश में इंग्लैंड गए चेतेश्वर पुजारा ने लगातार दूसरे मैच में ससेक्स के लिए दोहरा शतक लगाया. डरहम के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप के दूसरे डिवीजन के इस चार दिवसीय मैच में पुजारा शनिवार को 334 गेंद में 203 रन बनाकर आउट हुए. दिन की शुरूआत 107 रन से करने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी पारी में 24 चौके जड़े. उनके दोहरे शतक की मदद से ससेक्स ने 538 रन बनाकर पहली पारी में 315 रन की बढ़त हासिल कर ली. डरहम की पहली पारी 223 रन पर सिमटी थी. 

इंग्लैंड में Cheteshwar Pujara ने ठोका एक और दोहरा शतक, 28 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

आग उगल रहा है पुजारा का बल्ला

भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे पुजारा का पांच पारियों में यह तीसरा शतक है. उन्होंने इस दौरान ससेक्स के साथ अपने डेब्यू मैच में छह और नाबाद 201 रन बनाये थे जिससे टीम ने डर्बीशर के खिलाफ फॉलोऑन मिलने के बाद मैच ड्रॉ कराया था. उन्होंने इसके बाद वॉस्टरशर के खिलाफ 109 और 12 रन की पारियां खेली थीं. इस मैच में हालांकि उनकी टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 

अजहर के रिकॉर्ड की बराबरी की

इसके साथ ही पुजारा ने 28 साल पुराने मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दरअसल, पुजारा अब इंग्लैंड काउंटी में दो दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. इससे पहले अजहर ने 1991 में 212 और 1994 में 205 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें-

एक ओवर में 8 छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज़ की इंग्लैंड टीम में होगी वापसी, 2019 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

DC vs LSG: केएल राहुल ने जीता टॉस, लखनऊ से आवेश खान बाहर; ऐसी है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget